आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
घरेलू नुस्खे
छत्तीसगढ़
लाइफस्टाइल
सेहत
*मौसमी खांसी-जुकाम को शुरुआत में ही ठीक कर देंगे ये 6 घरेलू उपाय*
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020
Edit
मौसमी खांसी-जुकाम को शुरुआत में ही ठीक कर देंगे ये 6 घरेलू उपाय
खांसी-जुकाम आम परेशानियां हैं लेकिन कोरोना वायरस के चलते किसी भी व्यक्ति को आम खांसी-जुकाम होने पर भी कोविड पॉजिटिव होने का डर सताने लगता है।खासतौर पर बदलते मौसम में खांसी-जुकाम होना आम बात है।ऐसे में अगर आपको भी खांसी-जुकाम हो जाता है, तो आप शुरुआत में ही इन उपायों से खांसी-जुकाम को ठीक कर सकते हैं।
अनानास (पाइनएप्पल) का जूस
2010 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक अनानास का जूस टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के लिए भी रामबाण हैं, वहीं इसके जूस के गुण बढ़ाने के लिए इसमें शहद, नमक और काली मिर्च डालकर पीने से बलगम भी खत्म होता है। किसी कफ सीरप के मुकाबले अनानास का जूस खांसी पर पांच गुणा लाभदायक है। अनानास में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडीकल्स की वजह से शरीर को पहुंचने वाले नुकसान से बचाव करते हैं।

मसालेदार खाने का सेवन
जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि खांसी में मसालेदार और मिर्ची वाला खाना फायदेमंद हो सकता है। लाल मिर्च में कैप्साइसीन नाम का एक केमिकल पाया जाता है, जिसकी वजह से बलगम का असर कम होता है। लालमिर्च खाने के बाद आपके गले की खराश दूर हो जाती है। साथ ही मसालेदार खाना जुकाम में भी लाभदायक है।

भाप लेना (स्टीम)
गले और नाक को साफ करने के लिए आप घर में ही भाप ले सकते हैं। पानी को उबालकर उसमें एक चुटकी नमक डाल दें, अब अपने चेहरे को पतीले से एक निश्चित दूरी पर रखते हुए कोई तौलिया या चादर ओढ़कर अंदर की ओर सांस लें। खांसी और जुकाम को सही करने के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। इससे आपकी नाक की नली और गला खुल जाएगा। दिन में 2-3 बार इस उपाय को करें।

विटामिन सी का सेवन
विटामिन सी का नियमित रूप से सेवन करने पर आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खांसी के दौरान आपको किवी, ब्रोकली, संतरा, नीबू, फूलगोभी और विटामिन सी के भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

गर्म पेय पदार्थों का सेवन
खांसी से जल्द छुटाकारा पाने के लिए आपको गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आप अदरक, शहद, लेमन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपको खांसी-जुकाम के दौरान राहत मिलेगी।

शरीर हाइड्रेट रखें
कई लोगों को सर्दी-जुकाम के दौरान प्यास नहीं लगती। ऐसे में वो पानी नहीं पीते, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप बीच-बीच में पानी पीते रहें। पानी के अलावा आप नारियल पानी, नीबू पानी के इस्तेमाल से भी शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं।

Previous article
Next article