*आरंग क्षेत्र के टेकारी डिस्ट्रिब्यूटरी के अंतिम छोर के गांव तक पहुंचा सिंचाई पानी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरंग क्षेत्र के टेकारी डिस्ट्रिब्यूटरी के अंतिम छोर के गांव तक पहुंचा सिंचाई पानी*

  • टेकारी डिस्ट्रिब्यूटरी के अंतिम छोर के गांव तक पहुंचा                                सिंचाई पानी

आरंग
किसानों की मांग पर गंगरेल से डिस्चार्ज बढाये जाने पर सिंचाई पानी अब रिमाडलिग व लाइनिंग हो चुके माइनरों व डिस्ट्रिब्यूटरी के अंतिम छोर के गांवों में भी पहुंचने लगा है जिसमें से एक टेकारी डिस्ट्रिब्यूटरी भी एक है। रविवार को दोपहर होते-होते सिंचाई पानी 5 किलोमीटर लंबे इस डिस्ट्रिब्यूटरी के अंतिम छोर के ग्राम संकरी पहुंच खेतों में जाना शुरू हो गया जिससे किसानों में हर्ष व्याप्त हो चला है। महानदी मुख्य नहर के जल प्रबंध संभाग क्रमांक 1 के बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आता है यह डिस्ट्रिब्यूटरी। इस वितरक शाखा से 6 ग्रामों के 3177 एकड़ खेतों को गंगरेल से सिंचाई पानी मिलता है जिसमें से शुरूआती ग्राम टेकारी के 1319 एकड़, कुंडा के 205 एकड़, कठिया के 550 एकड़, सोनभट्ठा के 52 एकड़, अमेरी के 570 एकड़ व अंतिम छोर के ग्राम सकरी के 482 एकड़ की सिंचाई का अनुबंध है। इस वितरक शाखा के रिमाडलिग व लाइनिंग के दो वर्ष पूर्व अंतिम छोर के ग्राम होने की वजह से संकरी को सिंचाई पानी मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था पर अब दो वर्षों से पानी यहां दौड़कर पहुंच जाता है पर सिंचाई पानी की दिक्कत अब शुरूआती ग्राम टेकारी को होने लगा है जिसके शिकायत दर शिकायत के बाद भी सरदारी हल न निकाल विभाग द्वारा सिंचाई के मौसम में अस्थायी हल निकाल दिया जाता है। बहरहाल वितरक शाखा से इन ग्रामों के खेतों में पानी पहुंचने का सिलसिला शुरू होने से किसानों में खुशी व्याप्त है। विभागीय समयाल रामेश्वर साहू व अमीन जवाहर वर्मा इन ग्रामों तक पानी पहुंचने में आने वाले दिक्कतों को दूर करने में लगे हैं। जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के अधीन आने वाले इस वितरक शाखा के लिये संकरी से सदस्य रहे सेवानिवृत्त प्रधानपाठक धरमू प्रसाद साहू व सरपंच लीना विक्की वर्मा सहित अमेरी के सरपंच दाऊलाल बन्जारे, कठिया के सरपंच रूपेन्द्र पप्पू वर्मा व टेकारी से सिंचाई पंचायत सदस्य रहे रामानंद वर्मा व सरपंच नंदकुमार यादव ने भी सिंचाई पानी पहुंचने की पुष्टि की है। इधर इस जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने बतलाया कि संस्था के अधीन इस वितरक शाखा सहित सोनभट्ठा माइनर व कठिया आउटलेट आता है। कठिया आउटलेट से कठिया के 250 एकड़ को सिंचाई पानी मिलता है पर अभी महानदी मुख्य नहर मे इस आउटलेट से पानी निकासी लायक गेज नहीं बनने से सिंचाई पानी नहीं मिल रहा। वहीं सोनभट्ठा माइनर से खौली के 287 एकड़, सोनभट्ठा के 430 एकड़ व बुडेनी के 71 एकड़ को सिंचाई पानी मिलता है पर इस माइनर से शाम चलते चलते पानी का निकासी शुरू हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि महानदी मुख्य नहर के 99 किलोमीटर पर कम से कम 9.20 फीट पानी का स्थायी स्तर बनाये जाने पर ही कठिया आउटलेट व सोनभट्ठा माइनर से प्रभावी सिंचाई मिल पाता है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads