आंचलिक खबरें
*जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत तहसील-छुरा में पदस्थ तहसील दार को तत्काल हटाये जाने की माँग --जनप्रतिनिधि छुरा*
गुरुवार, 27 अगस्त 2020
Edit
जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत छुरा में पदस्थ तहसील दार को तत्काल हटाये जाने की माँग --जनप्रतिनिधि गण छुरा
छुरा
ज्ञात हो की विगत कुछ दिनों से छूरा तहसील में पदस्थ तहसील दार आतंक का परियाय बन चुका है। जिसके कारण क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि सभी काफी नाराज चल रहे हैं।
जानकारी हो की क्षेत्रिय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर एक अकेला अपने स्कूटी में कृषको को स्पेयर बांटने जा ही रहा था कि तहसीलदारने रोक कर फाइन ठोक दिया। जनपद पंचायत सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं अकेले हू मास्क की जरुरत नही। आपके सामने उपस्थित हू तो मास्क लगा कर हू। पर भी आप मेरे को फाइन लगा रहे है ये आपके लिए तकलीफ का विषय बन सकता है। पर भी सौ रुपये का फाइन ठोक पर्ची थमा दिया गया। सौ रुपये का फाइन भर कर आने कार्य के निकलते बने।पर इस बात से नाराज जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने क्षेत्रिय विधायक अमितेष शुक्ला राजिम को तथा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सरपंच संघ अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा और आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर को अवगत कराते हुवे ततकाल हटाने की बात कही।
सभी ने हिटलरशाही बरदास्त नही करने की बात कहते हुए उच्चस्तरीय शिकायत कर हटाने की मांग करने की बात कही।
लेखराज ध्रुवा ने कहा कि इसके आने से रेत उत्खनन का भी कार्य रुकने के कारण ब्लाक के सभी पंचायतों का कार्य रुक गया है।
जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि जनजातिय बाहुल्य विकास खंड छुरा में आदिवासियों के हित में कार्य होना चाहिए। नही तो हर स्तर पर लडा़ई लडी़ जायेगी। मास्क लगाने का भी नियम अधिकारियों को महती जरुरी है।
वही सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पहचानना चाहिए। अकेला व्यक्ति मास्क नहीं लगा सकता। संबंध सम्पर्क में आने के पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसा नही तो फाइन लगाना अनिवार्य है। जबकी आदिवासी समाज के नेता नीलकंठ सिंह ठाकुर तहसील दार के समक्ष मास्क लगा कर उपस्थित थे।
ठाकुर ने यह भी कहा कि मास्क विहिन लोगों से फाईन तो लेते हे पर मास्क नही देते। इसमे जागरुकता नहीं शोषण फल फूल रहा है।
Previous article
Next article