*अभनपुर के शिक्षक रोचक तरीके से ऑनलाइन क्लास पढ़ा रहे है* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अभनपुर के शिक्षक रोचक तरीके से ऑनलाइन क्लास पढ़ा रहे है*

                                 रोचक तरीके से ऑनलाइन क्लास पढ़ा रहे है शिक्षक हेमन्त
 

अभनपुर
एक तरफ कोरोना का कहर फैला हुआ है वही दूसरी ओर बच्चों के भविष्य की चिंता है कि बच्चे आखिर कैसे पढ़ाई करें साथ ही कोरोना महामारी के कारण स्कूल कब खुलेगी इसका अभी कोई अंदाजा लगाना मुश्किल है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बरबाद न हो इसके लिए शिक्षकों के द्वारा नए-नए आईडिया से बच्चों को पढ़ाने में लगे है ऐसे में शासकीय कन्या अभनपुर के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू  ने विज्ञान रोचक तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे है|

शिक्षक के द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन एवं एनिमेटेड वीडियो एवं स्वयं के वीडियो के द्वारा बच्चों को शिक्षित करने में लगे है विज्ञान के किसी भी अवधारणाओं को समझाने के लिए शिक्षक ने बहुत सारे वीडियो के द्वारा स्वयं के आवाज द्वारा वीडियो प्रेजेंटेशन से बच्चों को आसानी से समझाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे है साथ ही बच्चों से सीधे संवाद करके उनके शंका का समाधान भी कर रहे है ।इनके ऑनलाइन क्लास में बच्चों की उपस्थिति बहुत अच्छी रहती है स्थानीय बच्चों के साथ-साथ अन्य जिले के बच्चे भी इनके ऑनलाइन क्लास में भाग ले रहे है । शिक्षक छत्तीसगढ़ शासन के जिला स्तरीय पढ़ाई तुंहर दुवार के तहत अपनी ऑनलाइन कक्षा को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने में कड़ी मेहनत कर रहे है ताकि लॉकडाउन में भी बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाया जा सके
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads