अध्यात्म
आंचलिक खबरें
कला
कोरोना
छत्तीसगढ़
शिक्षा
आरंग
*आरंग नगर में रक्षाबंधन पर्व पर नगर में नही निकलेगी ब्राह्मणों की मंडली*
रविवार, 2 अगस्त 2020
Edit
आरंग नगर में रक्षाबंधन पर नगर में नही निकलेगी ब्राह्मणों की मंडली
आरंग
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए नगर में यजमानो को आशीर्वाद देने जाने के लिए निकलने वाली मंडली के निकलने के संबध में विचार-विमर्श करने हेतु ब्राह्मण समाज आरंग कार्यकारिणी एवं रक्षाबंधन मंडली के सदस्यों की बैठक पं. भानू प्रताप शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज आरंग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें वर्तमान में कोरोना महामारी संक्रमण के विस्तार को देखते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज आरंग रक्षाबंधन मंडली परंपरा अनुसार मंदिरों में देव पूजन करेगी एवं पूजन उपरांत जो मंडली नगर में यजमानो को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद देने जाती थी उसे इस वर्ष केवल मंदिर पूजा तक सीमित रखा गया है, नगर में मंडली नही निकलेगी। साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अगस्त को राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण भूमि पूजन के उपलक्ष्य में इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए ब्राह्मण समाज द्वारा अभिजीत मुहूर्त में ब्राह्मण समाज सभा भवन में श्री राम दरबार, हनुमान जी एवं भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना कर घी से अखंड द्वीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में संध्याकालीन सामाजिक भवन में शुध्द घी से 21 दीप प्रज्वलित की जायेगी एवं प्रत्यके घरों में कम से कम 5 दीप जलाने का निर्णय लिया गया। आज के कार्यकारिणी एवं रक्षाबन्धन मंडली की बैठक में अनिल शुक्ला, परमानंद शर्मा, मुकेश शर्मा, कमल नारायण शर्मा, राजेश शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, सावन शुक्ला, माणिक लाल मिश्रा उपाध्यक्ष, संदीप शर्मा सचिव, अभिषेक तिवारी कोषाध्यक्ष, हरीश दीवान, प्रशांत शर्मा, संदीप मुन्ना शर्मा, नीलेश शुक्ला, अश्वनी शर्मा, अजीत शर्मा उपस्थित थे।
Previous article
Next article
