अध्यात्म
आंचलिक खबरें
कला
कोरोना
छत्तीसगढ़
*मगरलोड क्षेत्र के राम भक्तों द्वारा किया दीप प्रज्वलन*
बुधवार, 5 अगस्त 2020
Edit
मगरलोड क्षेत्र के राम भक्तों द्वारा किया दीप प्रज्वलन
बुधवार की सुबह 500 साल बाद अयोध्या की क्षितिज पर नया प्रकाश लेकर आएगा
राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड क्षेत्र के राम भक्तों के द्वारा बुधवार को ऐतिहासिक दिन के रूप में देखा जा रहा है और ब्लॉक के राम भक्तों के द्वारा अपने-अपने घरों के बाहर दीप प्रज्वलित किया गया सदियों बाद अयोध्या के नगर में भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर श्री राम लला की विशाल भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया ।आज पूरा दुनिया अयोध्या में एक नए युग की साक्षी बनेगी 500 साल लंबे इंतजार के बाद हिंदुओं के आराध्य देव भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा ।मगरलोड क्षेत्र में आज उत्सव हर्षोल्लास के साथ दीप जलाया गया जिसमें नारधा , कपाल फोड़ी , धौराभाठा डूमरपाली ठेकला जिसकी खुशी मैं पूरे मगरलोड नगरवासी सहित पूरे विकासखंड के राम भक्तों के द्वारा अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर खुशी जाहिर किया गया
Previous article
Next article

