*VIDEOजिंदगी और मौत के बीच चालक करता रहा संघर्ष,रायपुर बिलासपुर हाइवे पर धनेली में हादसा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*VIDEOजिंदगी और मौत के बीच चालक करता रहा संघर्ष,रायपुर बिलासपुर हाइवे पर धनेली में हादसा*

ट्रक के पीछे जा घुसा ट्रक,घण्टेभर की मशक्कत के बाद निकाला चालक को

जिंदगी और मौत के बीच चालक करता रहा संघर्ष
रायपुर बिलासपुर हाइवे पर धनेली में हादसा
वीडियो देखें

     सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसींवा
 रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनेली में सोमबार की रात एक अनियंत्रित ट्रक आगे जा रहे ट्रक के पीछे से जा घुसा टक्कर इतनी जोरदार थी कि जो ट्रक पीछे से घुसा उसका केबिन क्षतिग्रस्त होकर चालक बुरी तरह फंस गया घटना को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुचे इस दौरान केबिन में फंसा चालक जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा था मानो मौत उसके सामने खड़ी हो और वह मौत को मात देकर जीवित वाहर निकलना चाह रहा हो उसका संघर्ष जारी था ग्रामीण भी पहुचते ही उसे निकालने भरसक प्रयास किये लेकिन सफलता नही मिली तब हेड्रा मशीन बुलाई गई और किसी तरह मशीन की मदद से ट्रक में फंसे ट्रक को निकालकर चालक को बाहर निकाला गया।
   स्थानीय ग्रामीण दुष्यंत साहू ने बताया कि चालक को उपचारार्थ अस्पताल भेज दिया गया है उसे निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads