अटल जी के अटल इरादों से छत्तीसगढ़ विकसित हुआ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अटल जी के अटल इरादों से छत्तीसगढ़ विकसित हुआ

 अटल जी के अटल इरादों से छत्तीसगढ़ विकसित हुआ - अशोक बजाज



सकरी में नव निर्मित खाद गोदाम लोकार्पित



अभनपुर 

  विकासखंड के ग्राम सकरी में सहकारी समिति अभनपुर द्वारा नवनिर्मित 2000 मेट्रिक टन के खाद गोदाम का लोकार्पण अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के नींव रखी। अटल जी के अटल इरादों का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ विकसित राज्य के रूप में दृष्टिगोचर हो रहा है। 



उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद 20 वर्षों में राज्य का अनवरत विकास हुआ तथा गांव गांव में सुविधाओं का विस्तार हुआ । इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा , उपाध्यक्ष पुराणिक राम साहू, सरपंच पुष्पा देवी साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कमलेश टंडन, पूर्व सरपंच नीलमनीष टंडन, सुदेश दीवान, प्यारे लाल साहू, डायमन साहू, अशवन कुर्रे, संतराम पटेल, अनिल साह, डॉ मनीष साहू , एस के दीवान , श्रीमती रमशीला साहू, दीपेंद्र साहू सरपंच बेलर के अलावा भारी संख्या में कृषक उपस्थित थे।  सभा को प्रदीप शर्मा, डॉ मनीष साहू, नील मनीष टंडन एवं एस के दीवान ने भी संबोधित किया तथा आभार प्रदर्शन डायमन साहू ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads