* ग्राम पंचायत कोलर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* ग्राम पंचायत कोलर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन*

 ग्राम पंचायत कोलर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन




अभनपुर.


ग्राम पंचायत कोलर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हस्ताक्षर अभियान  का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री उधो वर्मा जी, के मुख्य आतिथ्य , श्री संजय ठाकुर मीडिया समन्वयक की अध्यक्षत तथा जनपद उपाध्यक्ष श्री राजू बारले के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

          सभा को संबोधित करते हुए श्री उधो वर्मा जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कृषि बिल के विरोध में आज अभियान चलाकर ग्राम कोलर में किसानों व मज़दूरो से हस्ताक्षर करवाने का मुख्य उद्देश्य इन काले कानून को वापस लेना है।क्योंकि इस बिल से किसानों को कोई फायदा नही बल्कि  नुकसान ही होगा।जिस तरह  केंद्र सरकार नवरत्न कंपनियों को बेच रही है आज किसानों के जमीन को भी बेचने का षड्यंत्र कर रही है।यदि किसान का हित चाहते है तो एक राष्ट्र,एक बाजार कहते है तो एक दाम भी होना चाहिए। छ ग की भूपेश बघेल की सरकार नए कृषि कानून बनाकर किसानों की रक्षा के लिए संकल्पित है।हम केंद्र के  काले कानून को वापस लेने की मांग करते हैं।




            श्री संजय ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की सरकार किसानों की आमदनी दुगुना करने की बात करते थे,परंतु आय दुगुनी की बजाय उनको लूटने की रणनीति बनाई जा रही है।किसानों की आय तो नहीं बढ़ी परन्तु पूंजी पतियों की आय में बढ़ोतरी हो गई।

      सभा को श्री टिकेन्द्र बघेल(अध्यक्ष) ब्लाक कांग्रेस कमेटी ,श्री राति राम साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,श्री दानी राम साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,श्री राजू बारले जनपद उपाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।



            कार्यक्रम का संचालन मेलाराम डांडे ने और आभार प्रदर्शन सरपंच कोलार श्रो अन्नू तारक ने किया।

         इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री श्री फतीस साहू,जनपद सदस्य लीलाधर तिवारी व दुर्गा सिन्हा,अनु.जाति प्रकोष्ठ कांग्रेज़ प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी डांडे,लोकमणी कोशले,सेवादल मुख्य संगठक हीराचंद रात्रे ,जोन प्रभारी परदेश साहू, सेक्टर प्रभारी कृष्णा निषाद,मनमोहन कुर्रे,राजू तरवानी,गिरधर पटेल,दिलीप बारले,संजय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads