गौरक्षा दिवस के रुप में मनाया आचार्य श्री विद्यासागर जी का पचहत्तर वां अवतरण दिवस
गौरक्षा दिवस के रुप में मनाया आचार्य श्री विद्यासागर जी का पचहत्तर वां अवतरण दिवस
सुरेन्द्र जैन ,धरसीवां
संसार में अहिंसा जीवदया के प्रति जनक्रांति लाने वाले गौ रक्षक दिगंबर जैनाचार्य सन्त शिरोमणि 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का 75 वां अवतरण दिवस गौरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सांकरा बजरंग दल के गौसेवकों ने सड़को पर विचरण करने वाली गौमाताओ को मगज के लड्डू ओर केला खिलाकर आचार्यश्री को सच्चे मन से नमन किया ।धरसीवां के सांकरा में बजरंग दल के लगभग 30 गौसेवक कार्यकर्ताओ को जब ज्ञात हुआ कि आचार्यश्री का अवतरण दिवस गौरक्षा दिवस के रुप में मनाया जाएगा तो उन्होंने गौसेवा को ही आचार्यश्री के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा भक्ति मानकर गौसेवा का पुण्य अर्जित किया।
संरक्षक पीताम्बर यदु ने बताया कि वह अपनी मित्र मंडली के साथ सदैव सड़को पर विचरण करने वाली गौमाताओं की सेवा करते रहते है इससे आत्मीय प्रसन्नता मिलती है आज आचार्यश्री के जन्मोत्सव को गौरक्षा दिवस के रूप में मनाने की जानकारी मिली तो बहुत प्रसन्नता हुई यदि हम प्रत्येक महापुरुष तपस्वी ऋषि मुनियों के अवतरण दिवस पर ऐंसा ही संकल्प लें और सदैव गौसेवा में समर्पित रहें तो हम अपनी प्राचीन धर्म संस्क्रति सभ्यता को पुनर्जीवित कर सकते हैं।




