लौह नारी ओर लौह पुरुष को याद किया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

लौह नारी ओर लौह पुरुष को याद किया

  लौह नारी ओर लौह पुरुष को याद किया



किंसान अधिकार दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि व जयंती



   सुरेन्द्र जैन,धरसीवां

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवां ने आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री सवर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया और इस दिवस को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया।



    धरसीवां विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए सर्वप्रथम सभी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ओर आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री सवर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए शद्धसुमन अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला ।



   जिला कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष उधोराम वर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने श्रीमती गांधी व सरदार पटेल की पुण्यतिथि जयंती को किंसान अधिकार दिवस के रुप में मनाने का ऐलान करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को किंसान विरोधी बताया और उनके काले कानून की भतर्षना की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads