पेंड्रा के जंगल में मिला महिला की लाश, जांच में जुटी मगरलोड पुलिस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पेंड्रा के जंगल में मिला महिला की लाश, जांच में जुटी मगरलोड पुलिस

 पेंड्रा के जंगल  में मिला महिला की लाश, जांच में जुटी मगरलोड पुलिस




राजेन्द्र साहू,मगरलोड

  ग्राम पेंड्रा की जंगल मे  एक 25 वर्षीय महिला की लाश मिलने से पूरे गाँव में सनसनी फैल  गया है। मृतिका की पहचान उषा बाई ध्रुव पति ललित ध्रुव कुरूद थाना अंतर्गत ग्राम चरमुड़िया निवासी के रूप में किया गया है। मगरलोड थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतिका उषा ध्रुव का विवाह ललित ध्रुव चरमुड़िया निवासी के साथ हुआ था। मृतिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनको करीबन 3माह पूर्व ईलाज के लिए उनके मयका ग्राम पेंड्रा लाकर छोड़ा गया था। मृतिका उषा ध्रुव 13 नवम्बर को सुबह 7 बजे घर से किसी को बिना बताये गुम हो गया था। जिसका तलाश उनके घर वाले अपने रिश्तेदारों के यहां किया पता नहीं मिलने पर 13 नवम्बर को उनके घर वालों ने मगरलोड थाना में मृतिका की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। मृतिका उषा ध्रुव की तलाश उनके परिवार वालों के माध्यम से लगातार किया जा रहा था। तभी 19 नवम्बर दिन गुरुवार को गाँव के एक किलोमीटर दूर ग्राम पेंड्रा के भाँवर तालाब के पास जंगल में कर्रा पेड़ के डंगाल में फांसी लगा हुआ मिला। घटना स्थल में थाना प्रभारी विनोद कतलम और सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सोनी द्वारा मर्ग कायम कर शव को बरामद कर लिया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads