महिला श्रमिक की मौत से आक्रोशित हैं ग्रामीण,शव रखकर कर रहे प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

महिला श्रमिक की मौत से आक्रोशित हैं ग्रामीण,शव रखकर कर रहे प्रदर्शन

 जायसवाल निको स्टील प्लांट में भारी हंगामा



महिला श्रमिक की मौत से आक्रोशित हैं ग्रामीण,शव रखकर कर रहे प्रदर्शन



   सुरेन्द्र जैन धरसीवां

ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फैस वन में सांकरा के सामने स्थित जायसवाल निको स्टील प्लांट में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया है यह ग्रामीण सिलतरा निवासी महिला श्रमिक की मौत से आक्रोशित है और शव रखकर प्रदर्शन कर रहे है मौके पर धरसीवां टीआई भी पुलिस बल के साथ पहुच चुके हैं।

    जानकारी के मुताबिक करीब पखबाड़े भर पहले सिलतरा निवासी महिला श्रमिक अंजनी साहू फेक्ट्री हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे उपचारार्थ रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था 


जैंसे ही उसकी मौत की खबर मिली तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सिलतरा सांकरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में निको गेट पर पहुच गए ओर जैंसे ही रायपुर से महिला का शव पहुचा शव वहीं रखकर हंगामा करने लगे समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता भी पहुच गए मृतक के परिजनों ने प्रबन्धन के समक्ष महिला श्रमिक के पुत्र को कंपनी में नोकरी ओर 15 लाख मुआवजा की मांग रखी।



तो अंतिम संस्कार फेक्ट्री के गेट के सामने करेंगे

    जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने बताया कि प्रबन्धन मात्र दो लाख देने का बोला क्या हम कोई भीख मांग रहे हैं क्या हमर छत्तीसगढ़िया मजदूरो की जान की कीमत मात्र 2 लाख है उन्होंने कहा कि हम प्रबन्धन की मनमानी नही चलने देंगे यदि प्रबन्धन ने मांगे नही मानी ओर भविष्य में दुर्घटना रोकने के समुचित प्रबंध करने की दिशा में कदम निहि उठाए तो हम शव का अंतिम संस्कार फेक्ट्री के सामने ही करेंगे।

   15 लाख मुआवजा व नोकरी दे प्रबन्धन

  मृत श्रमिक अंजनी साहू के पुत्र ने रोते बिलखते कहा कंपनी हमारी मां को तो वापस दे नही सकता कम से कम परिवार की रोजी रोटी चलाने कंपनी में नोकरी ओर 15 लाख मुआवजा ही दे दे लेकिन प्रबन्धन मात्र दो लाख देने पर अडिग है ।



    टीआई की उपस्थिति में चर्चा

   हंगामा की खबर लगते ही धरसीवां टीआई नरेंद्र बंछोर  मौके पर बल के साथ पहुच चुके हैं और प्रबन्धन व मृतक के परिजनो के साथ चर्चा चल रही है प्रबन्धन दो लाख से बढ़कर 6 लाख मुआवजा देने तक पहुचा है लेकिन मृतक के परिजन 6 लाख पर भी राजी नही हुए समाचार लिखे जाने तक जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव क्रांति सेना के दिनेश मंडल सिलतरा के स्थानीय नेता संजू साहू मृतका के पुत्र जीवा साहू के  साथ प्रबन्धन ओर टीआई की चर्चा जारी थी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads