चिकित्सक पर्ची के बिना अवैध रूप से नशीली दवाई विक्रय करते मेडिकल संचालक गिरफ्तार
चिकित्सक पर्ची के बिना अवैध रूप से नशीली दवाई विक्रय करते मेडिकल संचालक गिरफ्तार
सन्देश गुप्ता, धमतरी
पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू ने जिले में नशीले पदार्थ के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में मुखबिर लगाकर लगातार सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रहा था इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 21/11/2020 की रात्रि करीबन 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि रत्नाबांधा रोड नेहरू गार्डन के पास स्थित सिटी मेडिकल स्टोर्स के संचालक द्वारा बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है सूचना पर थाना कोतवाली व साइबर तकनीकी सेल की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित सूचना की तस्दीक कर विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर तस्दीक की गई तस्दीकी दौरान सिटी मेडिकल स्टोर का संचालक बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का विक्रय करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के कई टेबलेट एवं बिक्री रकम 5500/- रुपए गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई। रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी नदीम खान साकिन रिसाईपारा धमतरी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
नदीम खान पिता हनीफ खान उम्र 30 वर्ष साकिन रिसाईपारा धमतरी, जिला धमतरी
मौके पर आरोपी से बरामद प्रतिबंधित नशीली दवाइयां
01. Nitrogepam tab 15 पत्ता (150 टेबलेट)
02. Nitrogepam tab Nitchem10 41 पत्ता (615 टेबलेट)
03. Nitrogepam tab Nitrosun10 एक पत्ता (10 टेबलेट)
04. Nitrogepam tab Niz10 91 पत्ता (610 टेबलेट)
05. बिक्री रकम 5500/-रुपये नगद
