मगरलोड टीआई विनोद कतलाम के नेतृत्व में संपन्न हुआ शांति सभा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मगरलोड टीआई विनोद कतलाम के नेतृत्व में संपन्न हुआ शांति सभा

 मगरलोड टीआई विनोद कतलाम के नेतृत्व में संपन्न हुआ शांति सभा 



राजेंद्र साहू मगरलोड


दीपावली पर्व का आगमन कुछ ही दिनों बाद होने वाले है।जिसको ध्यान में रखते हुए मगरलोड थाना प्रभारी विनोद कतलाम के नेतृत्व में मगरलोड थाना परिसर पर एक भव्य शांति सभा का आयोजना रखा गया था।कार्यक्रम में क्षेत्र के अलग-अलग गांवो के वरिष्ट नागरिक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी कतलाम ने अपने उद्धबोधन में लोगो को विवादों से कोषों दूर शांतिपूर्ण तरीके से यह दीपावली का पर्व मनाने के लिए अपील किया है। 



शराब अक्सर लड़ाई का कारण होता है इसलिए शराब का सेवन नहीं करने का समझाईस दिया गया और महामारी कोरोना के चलते लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन कर मास्क का उपयोग करने के लिए लोगों से अपील किया। जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर ने दिवाली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा की लोगों को कम ध्वनि विस्तारक फटाकों का उपयोग करने के लिए अपील किया है। शांति सभा में थाना प्रभारी विनोद कतलम,सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सोनी, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, पार्षद नरेश अग्रवाल, नारद साहू,ग्राम पंचायत कपालफोडी के सरपंच देवाराम कंवर ,ग्राम पंचायत पहंदा के सरपँच लोमश सिन्हा सहित बहुत से गाँव के कोटवार,महिला कमांडो, सरपंच ,पंच एवं वरिष्ट नागरिक गण एवं थाना के सभी स्टाप उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads