ग्राम दर्रीपारा के जंगल मे भालू के हमले से युवक घायल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम दर्रीपारा के जंगल मे भालू के हमले से युवक घायल

 ग्राम दर्रीपारा के जंगल मे भालू के हमले से युवक घायल 



गरियाबंद

नवागढ़ वन परिक्षेत्र के दर्रीपारा सर्कल के सेम्हरढाप बिट के कक्ष क्रमांक 720 में एक युवक के ऊपर भालू के द्वारा हमला किये जाने युवक को घायल अवस्था मे दर्रीपारा  उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया ।



घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरीबाहरा निवासी महेश राम पिता हिरउ राम गोंड के द्वारा दैनिक उपयोग के लिए जलाऊ लकड़ी लेने गया था उसी दौरान जंगली भालू के द्वारा उक्त युवक के ऊपर हमला किया गया जिससे युवक के जांघ पेट और गर्दन सहित कई जगहों में गहरी चोट लगी , जिसे घायल अवस्था मे  दर्रीपारा उपस्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया गया साथ ही वन विभाग द्वारा प्राथमिक सहायता राशि एक हजार रुपए परिक्षेत्र अधिकारी तुला राम सिंहा के द्वारा प्रदान किया गया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads