रवेली सोसाइटी में वार्षिक आम सभा (जलसा) कार्यक्रम आयोजन
रवेली सोसाइटी में वार्षिक आम सभा (जलसा) कार्यक्रम आयोजन
अभनपुर
प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति रवेली(परसदा)में वार्षिक आमसभा आयोजित किया गया।प्रबंधक जे पी यदु के द्वारा 1 वर्ष का लेखा जोखा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष पारसमणी साहू ने बताया कि रवेली सोसाइटी क्षेत्र के सबसे पुरानी सोसाइटी होने के साथ कृषकों को अच्छी व्यवस्था प्रदान करने वाला बताया गया। सोसाइटी के संचालक मंडल धान खरीदी, बीज वितरण, कीटनाशक दवाइयों का वितरण करने में कृषकों के प्रति काफी संवेदनशील रहते हैं।
कार्यक्रम के अंत में कृषकों को सोसायटी अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के द्वारा श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानव कल्याण अधिकार भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता नेहरू साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि -अवध कुमार साहू , अध्यक्षता- पारसमणी साहू, उपाध्यक्ष चंद्रकांत सोनकर, गिरजा निषाद, कोमल साहू, कोमल सोनकर, बालमुकुंद सोनकर ,दिनेश साहू, नंदकुमार साहू , बिसेसर कश्यप ,सीताराम साहू, गणेश साहू, पी पी गोस्वामी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।


