स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान : संजय नेताम
स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान : संजय नेताम
छुरा
मितानिन दिवस के अवसर पर छुरा विकासखंड के ग्राम मड़ेली में गांव की मितानिनों व महिला कमांडो को श्रीफल एवं साड़ी देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं समस्त अतिथियों ने सभी मितानिनों का साडी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है,आज छत्तीसगढ़ राज्य ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो उपलब्धि अर्जित की है उसमें मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि छग राज्य देश का पहला ऐसा राज्य है जहां मितानिन कार्यक्रम शुरू किया गया और भारत सरकार ने उसी तर्ज में देश में आशा की नियुक्ति की, जिसके कारण मितानीन कार्यक्रम को देश भर में आशा के नाम से पहचान मिली।
कार्यक्रम में उपस्थित सरपँच लक्ष्मी ठाकुर ने कहा कि मितानिनों के नि:स्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण बनी है।
इस अवसर पर मितानिन प्रशिक्षक बिंदेश्वरी,मितानिनगण रजनी बाई,समुन्दा बाई सिन्हा,भुनेश्वरी ठाकुर, देवकी बाई,बिमला बाई,भुनेश्वरी साहू,कमांडो महिलाएं का नाम रुखमंती बाई,सातो बाई,ललिता बाई,तुलसी बाई,मोहनी बाई,पराना बाई,कमला बाई,धान बाई,बूधा बाई,गनेशी बाई,कुसुम बाई,फूलझारहिं बाई,सुनीता समोन्दा, मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नजीब बेग,तनवीर राजपूत, छुरा एनएसयूआई कार्यकर्ता पुनीत ठाकुर,अजय दीवान,भीखम ठाकुर उपसरपंच, उश्वर ठाकुर,गौरीबाई,मनीषा बाई,जसोदा बाई ठाकुर,रामचरण,यशवंत ध्रुव,सीमा निषाद,रूखमणी बाई,उर्वसी बाई,तपेश्वर साहू,अशोक ध्रुव,रूखमणी ध्रुव, उमेश नंदे ग्रामवासी संतोष कुमार,मोतीलाल,लोकेश्वर, लोचन कुमार,पीताम्बर ,सालेश,गेश्वर कुमार साहू,चूमन ठाकुर,गोरेलाल,सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।







