_छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रूपसिंग साहू ने दी शुभकामनाए - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

_छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रूपसिंग साहू ने दी शुभकामनाए

 _छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रूपसिंग साहू ने दी शुभकामनाए



गरियाबंद

रूपसिंग साहू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मोर जम्मो छत्तीसगढ़िया भाई-बहिनी मन ला छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के हृदय ले गाड़ा-गाड़ा बधई। ये दिन हम जम्मो मन बर गौरव अउ खुशी के दिन हवै। छत्तीसगढ़ महतारी ला नमन करथंव, वंदन करथंव अउ राज्य के सुख-समृद्धि अउ खुशहाली बर कामना करथंव।


श्री साहू ने आगे कहा कि आइए हम सब मिलकर एक ऐसे राज्य की निर्माण में अपनी सहभागिता प्रतिस्थापित करें जो आपसी भाईचारे के साथ सोहद्र वातावरण में प्रगति के पथ पर विकासशील से विकसित प्रदेश कि ओर हमारा छत्तीसगढ़ अग्रसर हो

श्री साहू ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपाई जी को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के पृथक राज्य के निर्माण में महती भूमिका निभाने वाले उन तमाम छत्तीसगढ़ के संघर्षरत लोगों को अपने शुभ हाथों से यह अधिकार सौंपा था जिसकी कल्पना एक एक छत्तीसगढ़ के निवासियों की थी पृथक राज्य के रूप में आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक अलग अंदाज में फल फूल रहा है आइए हम सब मिलकर इस छत्तीसगढ़ को और भी प्रगति के पथ पर ले जाएं जहां इस प्रदेश की गिनती पूरे देश में विकासशील से विकसित प्रदेश के रूप में हो मैं मेरे क्षेत्र के वासियों एवं पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को इस मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।


श्री साहू ने आगे कहा छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुई थी छत्तीसगढ़ का पौराणिक नाम कौशल राज्य भगवान श्री राम का ननिहाल है लगभग 300 साल पहले गोंड जनजाति के शासनकाल के दौरान राज्य का नाम छत्तीसगढ़ पड़ा छत्तीसगढ़ राज्य मध्य भारत में एक घने जंगलों वाला राज्य है जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग किया गया था छत्तीसगढ़ राज्य को धान का कटोरा के रूप में भी जाना जाता है 1 नवंबर 2000 इसी तिथि में भारत सरकार ने आधिकारिक रूप में एक स्वतंत्र राज्य घोषित किया था भारत के राष्ट्रपति ने 25 अगस्त को मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 को अपनी सहमति दी भारत सरकार ने 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ से विभाजित किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads