भाजपा खोरपा मंडल ने किया खेत सत्याग्रह
भाजपा खोरपा मंडल ने किया खेत सत्याग्रह
अभनपुर
भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर खोरपा मंडल के तत्वधान में ग्राम भटगांव के देना बैंक के पास खेत में सत्याग्रह किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेत सत्याग्रह कर तत्काल धान खरीदी की मांग किया। माननीय भूपेश बघेल की सरकार के किसान विरोधी नीतियों को लेकर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अपने घोषणापत्र के अनुरूप पिछला दो बोनस देने की मांग किया।
केंद्र सरकार के द्वारा धान खरीदी की एवरेज बढ़ाये जाने के बाद भी भूपेश बघेल सरकार के द्वारा किसानों को अनदेखा किया जाता है। भाजपा खोरपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की मांग किया। पूरे प्रदेश में धान कटाई का कार्य समाप्ति पर है।इसके बावजूद भी अब तक धान खरीदी प्रारंभ नहीं किया गया ।किसानों को धान मिसाई के बाद रखरखाव की समस्या से किसानों को मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।वहीं भाजपा खोरपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने खेतों में जाकर किसानों की समस्याओं को जाने पहुंचा एवं किसानों से बात किसानों के हित में लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।
पिछले धान खरीदी की बकाया राशि अब तक सरकार के द्वारा नहीं दीया जाना किसानों के प्रति सरकार के वादाखिलाफी को दर्शाता है। कांग्रेस सरकार के राज में छत्तीसगढ़ के किसानों के द्वारा लगातार आत्महत्या करना बढ़ा है। सत्याग्रह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला जी पूर्व जनपद सदस्य राजेंद्र साहू ,महामंत्री नेहरू लाल साहू, महामंत्री माधव प्रसाद मिरी ,कृष्णकांत नामदेव, राजेंद्र साहू, गैंदू पटेल,बैसाखू राम साहू, डूगेश पटेल, छबिराम, शशिकांत मोतीलाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


