कल दोपहर दरीपारा में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कल दोपहर दरीपारा में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

 BSF के हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी हुई ठीक,देर शाम रायपुर हुआ रवाना



कल दोपहर दरीपारा में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग


गरियाबंद

BSF के हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी ठीक कोई और हेलीकॉप्टर देर शाम रायपुर रवाना हो गया है। कल दोपहर दरीपारा में अचानक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी।

हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी जानकार भी सवार थे मगर उनके प्रयास के बावजूद हेलीकॉप्टर ठीक नहीं हो पाया आज रायपुर से विशेषज्ञ टेक्नीशियन के पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर की मरम्मत की गई जिसमें दिन भर का समय लगा और देर शाम अंधेरा होने से ठीक पहले हेलीकॉप्टर टेक ऑफ कर पाया। मरम्मत किए जाने के चलते हेलीकॉप्टर को जमीन से कुछ ऊपर उठाने के बाद काफी देर तक स्थिर रखा गया जिसके बाद जब इसकी क्षमता और कार्यप्रणाली पूरी तरह ठीक लगी तब हेलीकॉप्टर रायपुर की दिशा में आगे बढ़ाया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads