एस एल जांगड़े अपर श्रम आयुक्त के पद पर पदोन्नत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एस एल जांगड़े अपर श्रम आयुक्त के पद पर पदोन्नत

 एस एल जांगड़े अपर श्रम आयुक्त के पद पर    पदोन्नत



जयलाल प्रजापति, सिहावा-नगरी

छ ग शासन श्रम विभाग द्वारा एस एल जांगड़े उप श्रम आयुक्त को अपर श्रम आयुक्त के पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुये इंद्रावती भवन नया रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है ।उल्लेखनीय है कि श्री जांगड़े बेलरगाँव, नगरी के निवासी है। 




श्री जांगड़े ने अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत सर्वप्रथम ज़िला श्रम अधिकारी के रूप में माह जनवरी 1992 से की है जब उन्हें मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित किया गया था। उन्होंने अपनी लगभग 29 वर्ष की सेवाकाल में इंदौर, शहडोल, रीवा, सतना, राजनांदगाँव, दुर्ग और रायपुर जैसे महत्वपूर्ण ज़िलों में सेवाएँ दी है। आप एक योग्य प्रशासक के साथ ही सरल, मृदुभाषी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। श्री जांगड़े के पदोन्नत होने पर क्षेत्र के लोगों , मित्रों और परिवार के सदस्यों ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे भी निरंतर प्रगति की कामना की है। श्री एस एल जांगड़े ने भी अपनी पदोन्नति पर छग शासन तथा विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी शुभचिंतकों, मित्रो को उनके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads