पीएलसी टीम अभनपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पीएलसी टीम अभनपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता

 पीएलसी टीम अभनपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस   पर राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता



अभनपुर

पीएलसी टीम अभनपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस   पर राज्यस्तरीय ऑनलाइन चित्रकला, लोकगीत, लोकनृत्य, क्विज प्रतियोगिता का सफलता आयोजन किया।





पढ़ई तुंहर द्वार समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर.चंद्रकार , जिला समन्वयक के.एस. पाटले के मार्गदर्शन एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल ,बीआरसी अभनपुर  भागीरथी बघेल के सहयोग से पीएलसी अभनपुर टीम हेमन्त साहू, बसन्त दीवान,नागेन्द्र कंसारी, दीपक ध्रुवंशी, ऋषि पांडेय,राजेन्द्र कुमार निषाद,गिरधर राम साहू, उकेश कुमार तारक, सोमा बनिक,प्रेमलता साहू,कंचनलता यादव के द्वारा 1 नवम्बर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विविध राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित किया गया । इस प्रतियोगिता में कुल 1100 बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।






पीएलसी अभनपुर समूह से शिक्षक हेमन्त साहू ने बताया कि बच्चों ने बड़े उत्साह से ऑनलाइन क्विज में भाग लिया और छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर अपनी रुचि दिखाई।





शिक्षक नागेन्द्र कंसारी द्वारा बताया गया कि बच्चों ने छत्तीसगढ़ के परिधान, संस्कृति, कला, छत्तीसगढ़ के दर्शनीय स्थलों और छतीसगढ़ के मानचित्र को अपनी चित्रकला में बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है।






शिक्षक बसन्त दीवान द्वारा बताया गया कि बच्चों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत, राजगीत को अपने गीत में बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।





शिक्षिका कंचनलता यादव ने बताया कि बच्चों ने छत्तीसगढ़ी परिधान पहनकर बहुत ही रोचक लोकनृत्य प्रस्तुत किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads