देवभोग जनपद सीईओ मंडावी को हटाने जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य हुए लामबन्द
देवभोग जनपद सीईओ मंडावी को हटाने जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य हुए लामबन्द
मनमोहन नेताम,देवभोग
जनपद पंचायत देवभोग के सीईओ एमएल मंडावी के कार्य शेली नाराज होकर जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित 11 जनपद सदस्यों ने जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपा है व जनपद सीईओ एम एल मंडावी हटाने का मांग किया ,जनपद सदस्यों ने एक सुर में कहा कि सीईओ के द्वारा जनपद के कार्य मे किसी भी तरीके की जानकारी सदस्यों को नही दिया जाता है साथ ही सरकार की महती योजना को क्रियान्वित करने के लिए जो भी योजना आती है उस पर सदस्यों को जानकारी नही दी जाति ,चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरीके का व्यवहार से नाराज जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में 11 जनपद सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही डिप्टी कलेक्टर रेंक के अधिकारी की पदस्थापना किये जाने का मांग किया ,कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने भी आश्वासन दिया कि जल्द ही किसी डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी की पोस्टिंग किया जाएगा , इस मोके पर जनपद सदस्य होरीलाल साहू ,सचिंद नेताम ,उर्मिला पात्र ,ललिता सोम ,बिंदु बघेल ,पुस्तम मांझी ,सुमित्रा निधि ,तरुणी नागेश ,दर्शन सोनी ,ज्योत्स्ना सोनवानी ,शुशीला पाथर ,तेजराज बिसी आदि उपस्थित रहे ।
