कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई, इंदिरा गांधी की जयंती
कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई, इंदिरा गांधी की जयंती
अभिमन्यु नेताम,कुरूद
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व आयरन लेडी इंदिरा गाँधी के जयंती के अवसर पर पूरा राष्ट्र उन्हे नमन कर रहा है, वही ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर नमन किया गया
इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हूये ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा इंदिरा गांधी ने देश की एकता व अखण्डता की रक्षा के लिये अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। पार्षद व सभापति मनीष साहू ने इंदिरा गांधी को सदा गरीबो व कमजोर वर्गों के उत्थान में कार्य करने वाला महान नेता बताया । जिसे देश कभी भूला नहीं सकता है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष शर्मा ने कहा इंदिरा जी ने अंतिम सांस तक देश की सेवा की है । हमे उनके बताये सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए।
इस अवसर पर रमेशर साहू, संध्या कश्यप,सभापति व पार्षद रोशन जागडे, सभापति व पार्षद चुम्मन दीवान, रजत चंद्राकर, एल्डरमेन राम रतलानी, पार्षद प्रतिनिधि, बंसत साहू, ऐश्वर्य साहू,मिलन साहू,उत्तम साहू, संतोष प्रजापति, चंद्रकांत चंद्राकर ,अशोक साहू व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

