ब्लॉक टीकाकरण टास्क फ़ोर्स की बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्लॉक टीकाकरण टास्क फ़ोर्स की बैठक

  ब्लॉक टीकाकरण टास्क फ़ोर्स की बैठक



जयलाल प्रजापति, सिहावा-नगरी

  सुनील कुमार शर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी की अध्यक्षता में ब्लॉक टीकाकरण टास्क फ़ोर्स की बैठक आहूत की गयी थी.  जिसमे दिनांक 23 नवंबर से 18 दिसंबर 2020 तक जेपनीज इंसेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार ) टीकाकरण अभियान के ऊपर विस्तृत रूप से अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई.  अभियान के दरम्यान 01 से 15 उम्र के सभी बच्चो को टिका लगाया जायेगा।



  अभियान के दरम्यान प्रथम चरण में दो सप्तह स्कूलों में गतिविधि सम्पन्न होगी एवं दूसरे चरण के दो सप्ताह समुदाय के मध्य आगनबाड़ी. स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित होगा. मीटिंग के दरम्यान डॉ डी आर ठाकुर बी एम ओ नगरी ने जेई या दिमागी बुखार के बारे में बताया की यह फ्लेविवायरस के कारण से होता है क्यूलेक्स मक्छर इसका वाहक होता है और घर के पालतू जानवर इस वायरस के होस्ट होते है.  इस बीमारी से 70 प्रतिशत बच्चे मृत्यु को प्राप्त हो जाते है.  यदि ठीक भी हो गए तो कई न्यूरोलॉजिकल विकृत्यों से ग्रसित हो जाता है. अतएव सभी बच्चो का टीकाकरण आवश्यक है।




कार्यक्रम के दरम्यान हितेंद्र कुमार साहू खंड कार्यक्रम प्रबंधक ने कार्यक्रम के गतिविधियों को विस्तार से बताया एवं स्कुल शिक्षा विभाग और महिला बाल विकास विभाग को सहयोग की अपील करते हुए कार्यक्रम के दरम्यान उनके द्वारा किये जाने वाले सहयोग से अवगत कराया. 

मीटिंग के अंत में एस डी एम नगरी ने सबंधित विभाग को आवश्यक सहयोग व कार्यवाही के लिए निर्देशित किया.  मीटिंग के दरम्यान श्री विनोद साहू.  तहसीलदार नगरी.  श्री आर ऐल देव बीईओ नगरी.  श्रीमती तारकेश्वरी साहू प्रभारी महिला बाल विकास अधिकारी नगरी . श्री ऐल आर नागेश बीईटीओ व अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads