मितानिन दिवस पर जिला पंचायत सदस्य ने किया मितानिनों का सम्मान
मितानिन दिवस पर जिला पंचायत सदस्य ने किया मितानिनों का सम्मान
राजिम
क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम पंचायत श्यामनगर में मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य व पँचायत प्रतिनिधियों ने मितानिनों को श्रीफल व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान चंद्रशेखर साहू ने कहा कि मितानिन बहनें ठंड हो या बरसात या फिर गर्मी सभी मौसम में 24 घंटे सेवा देती हैं। गर्भवती से लेकर शिशुवती होने तक गांव के सभी घर में जाकर मितानिन सेवा करती हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपलब्ध रहे या न रहे लेकिन मितानिन हमेशा उपलब्ध रहती हैं। उनकी बहुत सराहनीय कार्य है जैसे टीबी, कुष्ठ, टीकाकरण, गर्भवती की दवाई वितरण, आहार संबंधित और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी हमेशा देती रहती है। वही सरपंच श्रीमती दुर्गा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही हैं उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय मितानिन कार्यक्रम को जाती हैं।मितानिनों के निःस्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत श्यामनगर के सरपंच प्रतिनिधि छन्नू साहू,पंचगण,सोमनाथ साहू,केशकुमार साहू, मदन साहू,पवन साहू,ग्रामवासी श्यामू निषाद,दुकालूराम,ईश्वर साहू,खेलावन साहू,बेदराम निषाद,चेलाराम,नीरज सेन,रोशन सेन,सूरज मानिकपुरी सचिव सुरेंद्र साहू, व मितानिनगण श्रीमती केशर बाई, श्रीमती सुशीला बाई,श्रीमती कुमारी वर्मा,श्रीमती रामकुमारी वर्मा,पुष्पा वर्मा मितानिन बहनें व ग्राम वासी उपस्थित रहे।
