यातायात पुलिस की लापरवाही..दीवाली सामने..लेकिन नही है यातायात पुलिस मुस्तैद... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

यातायात पुलिस की लापरवाही..दीवाली सामने..लेकिन नही है यातायात पुलिस मुस्तैद...

 यातायात पुलिस की लापरवाही..दीवाली सामने..लेकिन नही है यातायात पुलिस मुस्तैद...



सन्देश गुप्ता, धमतरी

इन दिनों त्योहारों सीजन शुरू हो चुका है... लोग खरीददारी के लिए सड़कों पर निकल आए हैं... भीड़ की वजह से आए दिन शहर के अंदर मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनने लगी है... मठ मंदिर चौक सहित ऐसे कई जगह है जहां पर दिन में कई बार जाम लगता है ..त्यौहार के लिए दिनों मकई चौक से लेकर विंध्यवासिनी मंदिर तक भीड़ ज्यादा दिखाई देता है... कई दुकानदार सामानों को बाहर भी निकाल देते है... फुटकर व्यवसायी सड़क किनारे व्यवसाय करते हैं... दिवाली नजदीक है लोग खरीदी के लिए निकल चुके हैं लेकिन उन्हें दिन में कई बार जाम का सामना भी करना पड़ता है... सकरी सड़कों में गुजरना बहुत मुश्किल होता है.. मुख्य सदर मार्ग पर चौड़ीकरण ठंडे बस्ते में जा चुका है ...कुछ बड़े व्यवसयियो ने व्यवसाय को प्रभावित होता देख अन्य जगहों पर दुकान खोल लिया है.. लेकिन मुख्य व्यवसाय अभी भी सदर मार्ग में ही होता है ...दीपावली तक यातायात पुलिस को ठोस कदम उठाना होगा ताकि लोग निश्चित होकर खरीदारी कर सके... अवश्य पार्किंग नहीं होने पर खामियाजा भी लोगों को भुगतना पड़ता है ...अब देखना होगा की यातायात पुलिस दीवाली तक लोगो को किस प्रकार से व्यवस्था कर पाती है..

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads