थाना परिसर अपनी स्वच्छता और परिवर्तित खूबसूरत कायाकल्प के लिए जिले में मॉडल थाना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

थाना परिसर अपनी स्वच्छता और परिवर्तित खूबसूरत कायाकल्प के लिए जिले में मॉडल थाना

 थाना परिसर अपनी स्वच्छता और परिवर्तित खूबसूरत कायाकल्प के लिए जिले में मॉडल थाना



अभिमन्यु नेताम,कुरुद 

धमतरी जिले के कुरुद थाना परिसर अपनी स्वच्छता और परिवर्तित खूबसूरत कायाकल्प के लिए जिले में मॉडल थाना के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। जिसकी सराहना नगर व क्षेत्र की जनता सहित पुलिस अधीक्षक धमतरी भी कर रहे है। इसी तारतम्य में आज कुरुद थाना को मॉडल रूप प्रदान कर क्षेत्र के विकास की कड़ी को आगे बढ़ाने वाले थाना प्रभारी आर एन सेंगर का नगर के जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट तथा मुह मीठा करा बधाइयां दी।



             कुरूद थाने में नव पदस्थ नगर निरीक्षक आर. एन. सेंगर ने बहूत ही कम समय में थाना व थाना परिसर में साफ सफाई, नवनिर्माण व  बेटी बचाओ, बेटी पढाओं  तथा अन्य बौद्धिक  विकास हेतु कार्य कर कुरूद थाने को जिले में माडल थाने के रूप में स्थापित किया है। धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक ने कुरूद  थाने के कायाकल्प  व सुन्दरता को देखकर खूब  सराहा  है।  कुरूद थाने को उत्कृष्ट थाने के रूप  में नवाजे जाने पर आज जनप्रतिनिधि व नागरिक, सभापति पार्षद मनीष साहू, सभापति रोशन जागडे , युकाध्यक्ष एवं पार्षद देवव्रत साहू, पार्षद प्रतिनिधि बंसत साहू, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, ऐश्वर्य साहू, शत्रुघ्न साहू ने  थाना प्रभारी श्री सेंगर व समस्त स्टाफ का गुलदस्ता व श्रीफल भेटकर स्वागत किया।

        थाना प्रभारी सेंगर ने कहा कि हमने अभी उत्कृष्ट थाना बनाने की शुरूवात की है भविष्य में और बेहतर और अच्छे परिणाम देखने को मिलने की बाते कही

        पार्षद मनीष साहू व युकाध्यक्ष देवव्रत साहू ने थाने परिसर की सुन्दरता व  कानून व्वस्था में किये जा रहे सुधार की तारीफ की है व  स्थानीय प्रशासन से पूरे सहयोग की बात कही  है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के तोमन लाल सिन्हा, पुष्पानंद धुव, विष्णु लाल ध्रुव, अश्वनी गायकवाड़, गोपी चंद्राकर, मनोज साहू व अन्य कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads