सीएसपी के मार्गदर्शन में नो टन कबाड़ा जप्त - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सीएसपी के मार्गदर्शन में नो टन कबाड़ा जप्त

 सीएसपी के मार्गदर्शन में नो टन कबाड़ा जप्त



सिलतरा चौकी पुलिस की कार्यवाही

  सुरेन्द्र जैन धरसीवां

उरला सीएसपी के अक्षय कुमार के निर्देशन व मार्गदर्शन में सिलतरा चौकी पुलिस ने अवैध कबाड़ा ले जा रहे वाहन को जप्त करने में सफलता अर्जित की है।



    पुलिस के मुताबिक सीएसपी के अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में सिलतरा चौकी पुलिस ने अवैध कबाड़ा ले जा रहे वाहन मेटाडोर क्रमांक सीजी 10 ए 8150 को पकड़कर पूछताछ की तो कबाड़ा के कोई कागजात नही मिले पुलिस ने आरोपी चालक भूखराम पिता शिवकुमार यादव उम्र 28 साल को भादवि की धारा 41(1प्लस4)379 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

   चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने बताया कि मेटाडोर में 9 टन कबाड़ा भरा हुआ था जिसे वाहन सहित जप्त किया कर मामले कि विवेचना की जा रही है।

कई छोटे उधोग खरीदते हैं अवैध कबाड़ा


   सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र में पुलिस की नजरों से बचकर अवैध कबाड़ा के वाहन चोरी छिपे उचित समय पर अधिकांश छोटे उधोगों तक पहुचते हैं सिमगा बिलासपुर रायपुर की तरफ से रातों रात तो कभी पुलिस से बचते हुए दिन में अबैध कबाड़ा से भरे वाहन छोटे उधोगो में पहुचते ही खाली होते हैं और बिना किसी देरी के वह उधोग उक्त कबाड़ा को भट्टियों में गला देते हैं यदि छोटे और कुछ बड़े उधोग अवैध कबाड़ा न खरीदें तो कबाड़ा का अवैध कारोबार स्वतः बन्द हो जाये लेकिन अब तक इस ओधोगिक क्षेत्र में ऐंसा हुआ नही  है अलबत्ता पुलिस की जब सख्ती दिखाई देती है तो यही कारोबार अवैध कारोबारी थोड़ी ओर सतर्कता से करने लगते हैं ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads