व्यापारी हुआ लूट का शिकार..मौके पर पहुँची एएसपी मनीषा ठाकुर..
व्यापारी हुआ लूट का शिकार..मौके पर पहुँची एएसपी मनीषा ठाकुर..
सन्देश गुप्ता,धमतरी
धमतरी शहर में सारे बाजार कोलकाता का व्यापारी लूट का शिकार हो गया, लुटरे नकली पुलिस बन कर व्यापारी का ढाई लाख रुपये ले उड़े अब पुलिस लुटरों की तलाश में जुट गई है, शनिवार को कोलकाता का साबिर हुसैन बेग, कपड़े ले व्यापार के सिलसिले में धमतरी आया था, उसके पास एक बैग था जिसमे नगदी रकम थी, लुटेरों ने लगातार उसका चुपके से पीछा किया, व्यापारी साबिर जैसे ही आठवानी गली में घुसा, वैसे ही दो बाइक सवारों ने उसे रोका, सादे कपड़ों में आये बाइक सवारों ने एक आई डी कार्ड दिखा कर खुद को पुलिस बताया और, जांच के नाम पर साबिर का बैग लेकर कुछ देर देखा, और नगदी निकाल ली, जिसका साबिर को फौरन पता ही नही चला, बाद में जब पैसे गायब होने का पता चला तब पुलिस को सूचना दी गई, अब पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
