दो पक्षों के पुराने जमीन विवाद के चलते युवक पर प्राणधातक हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
दो पक्षों के पुराने जमीन विवाद के चलते युवक पर प्राणधातक हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
आरंग
आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम जरौद में दो पक्षों के बीच पुराने जमीन विवाद के चलते शुक्रवार रात एक युवक पर दुसरे पक्ष एक युवक ने कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना के पीड़ित को तत्काल 112 की मदद से आरंग के स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे राजधानी रायपुर रिफर कर दिया। घटना के बारे में थाना प्रभारी लेखधर दीवान ने बताया कि ग्राम जरौद में कामता मनहरे पिता हीरालाल (34) और रिखीराम साहू पिता रूपू (42) के परिवारों के बीच लगभग बीस सालों से एक खेत के मालिकाना हक के लिए विवाद चल रहा हैै। इसी बीच उसी खेत के फसल को काटने की बात को लेकर शुक्रवार की रात लगभग साढ़ेे आठ बजे गांव में देवशरण साहू पिता साधूराम (25) से कामता मनहरे और अरविंद मनहरे विवाद करने लगे। जिसके बाद अचानक कामता और अरविंद ने देवशरण पर कुल्हाड़ी और सब्बल से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में देवशरण के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोश हो गया। घटना की सुचना पर डायल 112 की टीम ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के चचेरे भाई मिथून साहू ने घटना की शिकायत आरंग थाना में दर्ज कराया। जिसके बाद आरंग पुलिस ने दोनों आरोपियों कामता और अरविंद मनहरे के खिलाफ भादवि की धारा 307, 34, 294, 506 (ब) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
