समाजसेवी पुर्व सरपंच कुण्डेल राजेश सिन्हा सहयोग के लिए आगे आये
समाजसेवी पुर्व सरपंच कुण्डेल राजेश सिन्हा सहयोग के लिए आगे आये
मालगांव घटना पर पिड़ित परिवार से मिले ,सांत्वना दिये। दो हजार की मदत दीये
फिंगेश्वर
विगत दिनो गरियाबंद के पास मालगांव मे दशहरा उत्सव के दिन मालगांव के मुख्य सड़क मार्ग मे एक गंभीर दर्दनाक घटना घटित हुआ। जिसमे सिन्हा समाज परिवार के होनहार मुनेश सिन्हा उम्र महज 4 साल उस घटना मे काल के गाल मे समा गये, वही मुनेश के पिता जो साथ मे लेकर चल रहे थे एक पैर के उपर से कार चला देने से एक पैर बुरी तरह फैक्चर हो गये। इस घटना से समाज, परिवार ही नहि समुचे ग्रामवासी को बहुत धक्का लगा है। वो मंजर पीड़ादायक है। कानून भी सक्त कार्यवाही कर रहा है। अपना काम करेगा। इस घटना के बाद उस परिवार पर किसी एक समाज नहि , हर वर्ग से मदत की उम्मीद रखता है। किसी पिड़ित की मदद करने के लिए जरूरत होती है कि उसके लिए कुछ कर दिखाने की। इसके लिए एक अच्छे मन की जरूरत होती हैं क्योकि यह एक महान सेवा है। इस परिवार की मदद के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत मालगांव पांच हज़ार, शासन से तत्कालीन सहायता दस हजार का सहयोग मिला है। आगे भी यथा सम्भव सहयोग की गुजांईस की अपिल कीय गया है।
इसी क्रम मे शनिवार को सिन्हा कलार समाज के जो पिड़तो को दान देने अग्रणी रहते है,सहयोग सेवाभावी ग्राम कुण्डेल के पुर्व सरपंच राजेश सिन्हा वर्तमान मे उनकी पत्नि रामेश्वरी सिन्हा सरपंच कुण्डेल है ,भास्कर से घटना को संज्ञान मे लेकर अपने गांव से 45 किलोमीटर दूर मालगांव पहूंचकर पिड़ित सोहन सिन्हा परिवारो से मिला और सहयोग के लिए व्यक्तिगत दो हजार राशि का चेक दिया गया। उस वक्त पिड़ित सोहन सिन्हा की पत्नी व मृतक बालक मुनेश उम्र 4 वर्ष की माता सीमा सिन्हा को उनके परिवार की उपस्थिति मे दिया गया। राजेश सिन्हा सहयोग देकर गर्दिश भरी जिंदगी मे हौसला बढ़ा रहे है।दुखित परिवार को राजेश सिन्हा उनके साथ मे भागीरथी सिन्हा छुईहा, दुर्गा प्रसाद सिन्हा चरौदा सांत्वना दिया, ढांढस बधां रहे थे। इस मौके पर परिवार मे मृतक मुनेश सिन्हा माता सीमा बाई ,दादा भादुराम सिन्हा ,बड़े पिता जी यशवंत सिन्हा ,भाई सुरेन्द्र सिन्हा नानी जोहत्री बुवा यशवन्तिन सिन्हा घर पर मौजुद थी। पिड़ित जिसका दोनो पैर फैक्चर हो गया है, उनके परिवार को डाक्टरो ने आपरेशन की सक्त और शीघ्र आवश्यकता कहा है। पुछताछ चर्चा मे पिड़ित सोहन सिन्हा के बड़े भाई यशवंत ने बताया की घटना के बाद पहले मेकाहारा, फिर डी के एस मे भर्ती कराया गया। धन की कमी के चलते इलाज मे रुकावट आ रहा है। इन्ही अभाव मे पिड़ित जिंदगी और मौत से जुझ रहा है। अब एम्स रायपुर मे भर्ती कराया गया है। वहां आश्वासन मिला कि आपरेशन हो जायेगा। पिड़ित अब भी भगवान भरोसे है। परिवार को वहां कारोणा संक्रमण का डर सता रहा है।
सरकार ,जनप्रतिनिधि, से हर सम्भव इलाज व आर्थिक मदत की उम्मीद है।
