आज से खुलेगा सिनेमाघर....सिनेमा प्रेमियों में खुशी की लहर....कोविड-19के नियमों का होगा पालन.... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज से खुलेगा सिनेमाघर....सिनेमा प्रेमियों में खुशी की लहर....कोविड-19के नियमों का होगा पालन....

 आज से  खुलेगा सिनेमाघर....सिनेमा प्रेमियों में खुशी की लहर....कोविड-19के नियमों का होगा पालन....



दादू सिन्हा/धमतरी

कोरोना काल के कारण मार्च माह से  नवंबर माह तक टाकीज बंद रहा...यानी 9 महीने तक शासन के आदेशानुसार सिनेमाघरों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था... वहीं केंद्र सरकार के आदेश के बाद सिनेमाघर अब खुलने लगे हैं ...जिसके तहत धमतरी शहर के  विमल और देवश्री टॉकीज के प्रबंधक ने मिडिया से चर्चा के दौरान बताया कि देवश्री एवं विमल टॉकीज को आज से शुरू किया जा रहा है...बता दे की दोनों टाकीज में बैठने की व्यवस्था करोना काल को देखते हुए नई व्यवस्था की गई है... जिसमें सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया जाएगा ...साथ ही साथ लोगों को पहले सैनिटाइजर व मास्क लगा कर टाकीज पर सिनेमा देखने को मिलेगा...सिनेमाघर के संचालक शांति लुंकड़ ने बताया कि टॉकीज में टिकट की दर को थोड़ी बढ़ाई गई है जहां सिनेमाघर में सौ प्रतिशत सीटों की बैठने की व्यवस्था होती थी... लेकिन करोना काल के कारण अब पचास  प्रतिशत सीटो के लिए अनुमति दी गयी है...अब सिनेमाघरों को दर्शको का इंतज़ार है...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads