*धमतरी के महापौर और पार्षदो ने किया छात्राओं का अभिनंदन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धमतरी के महापौर और पार्षदो ने किया छात्राओं का अभिनंदन*

 *जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के पुत्री ने दिलाई  गोल्ड मेडल*



*धमतरी के महापौर और पार्षदो ने किया छात्राओं का अभिनंदन*


राजेन्द्र साहू/मगरलोड

 /छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप जिला उत्तर बस्तर कांकेर मे आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के 12 वर्ष की पुत्री कु. दिव्यानी ध्रुव ने 100 मीटर की एवं 200 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीत कर धमतरी जिला का मान बढाया।

ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप जिला उत्तर बस्तर कांकेर मे 19 व 20 दिसम्बर 2020 को होने वाली प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग में 14 वर्ष से कम मे कु. दिव्यानी ध्रुव ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरा गोल्ड मेडल जीत लिया। गौरतलब है कि कु. दिव्यानी ध्रुव कम उम्र में तेज तर्रार दौड़ती हैं जिसका कारण यह भी है कि उसकी मां जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव जी प्रतिदिन सुबह से उठाकर दौडने, उछल कूद करने के लिए प्रेरित करती हैं तथा स्वयं अपने बच्चों को लेकर मार्निग वाक करती है। अपने बेटियों को शिक्षा, नैतिक शिक्षा ज्ञान के साथ साथ खेलकुद का महत्व बताते हुए सुबह शाम विभिन्न खेलकुद मे भाग लेने के लिए प्रेरणा देती रहती है।

इसी तरह ग्राम सलोनी के पूर्व सरपंच माधुरी दिवान व वर्तमान सरपंच नरेश कुमार दिवान की बेटी प्रतिभा के धनी कु. रागिनी दिवान जो कक्षा सातवीं की छात्रा है जिसने भी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप जिला बस्तर कांकेर मे 400 मीटर  लम्बी दौड़ में गोल्ड मेडम एवं 600 मीटर लम्बी दौड़ में सिल्वर  मेडल जीतकर ग्राम सलोनी अपने शिक्षा संस्थान व जिला का गौरव बढाया है। पढाई के साथ साथ खेल कुद मे विशेष अभिरुचि रखने वाली छात्रा कु. दिव्यानी ध्रुव तथा कु. रागिनी दिवान तथा प्रेरित करने वाले उनके माता पिता, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव,, सरपंच नरेश कुमार दिवान व पूर्व सरपंच श्रीमती माधुरी दिवान को शासकीय उ.मा. विद्यालय के प्रार्चाय श्री आर.के. गुप्ता उप सरपंच दिनेश कुमार साहू,, भाजपा मंडल महामंत्री वामन साहू,, जनपद सदस्य शैलेन्द्र कुमार साहू,, पत्रकार झानू नागेश,, खेदराम निर्मलकर,, सियाराम साहू,, लक्ष्मी नागेश,, राजिम नेताम,, व शिक्षक समुदाय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल जीतने वाले छात्राओं के धमतरी आगमन होते ही महापौर श्री विजय देवांगन,, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री शरद लोहाना,, सभापति श्री अनुराग मसीह एवं लक्ष्मण पहलवान तथा राज्यपाल के हाथों पुरष्कृत श्री घनश्याम सिंह साहू,, श्रीवास,, आर.डी.साहू पहुंच कर पुष्प माला से स्वागत कर बधाई दी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads