सिर दर्द का कारण किसी को सताया इसकी दवाई गोली नहीं मेडिटेशन है-- ब्रहमा कुमार नारायण भाई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सिर दर्द का कारण किसी को सताया इसकी दवाई गोली नहीं मेडिटेशन है-- ब्रहमा कुमार नारायण भाई

 सिर दर्द का कारण किसी  को सताया इसकी दवाई गोली नहीं मेडिटेशन है-- ब्रहमा कुमार नारायण भाई  



   
 

अलीराजपुर 24 दिसंबर ,

वर्तमान समय अनेक मानसिक रोग तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जितना पूर्व वर्षों में नहीं । जबकि पूर्व समय में मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर, हॉस्पिटल की संख्या इतनी नहीं जितनी अभी है। फिर भी रोग कम होने के बजाए दिनो दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।  जिन का इलाज मेडिकल साइंस में भी नहीं है। जैसे कैंसर, डायबिटीज ,माइग्रेन, कोरोना, इनसोमनिया ,माइंड का हाइपर होना ,सिरदर्द, आदि।मेडिकल साइंस बाहर के शरीर का इलाज करती है न कि मन का।  जबकि95 प्रतिशत बीमारियों का कारण मन है, वर्तमान समय मन का कमजोर व नकारात्मक विचार से ग्रसित होने के कारण यह रोग खरपतवार की तरह बढ़ते जा रहे हैं। यह विचार इंदौर से पधारे जीवन जीने की कला के प्रणेता ब्रहमा कुमार नारायण भाई ने दीपा की चौकी में स्थित ब्रहमा कुमारी सभागृह में वर्तमान समय बढ़ते हुए अनेक रोगों के कारण विषय पर नगरवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि वास्तव में देखा जाए तो इन सभी रोगों का कारण पूर्व जन्म में मानव के द्वारा किये पाप कर्म।  विगत  पूर्व के जन्मों में मानव विकारों के ग्रसित होकर पाप कर्मो में लिप्त होने के कारण वर्तमान में यह अनेक रोगों की सजा मिल रही है। हमारी चेतना में कई जन्मों के पाप, पुण्य संचित रहते हैं अब वह हमारे अंतर्मन में छिपे पाप कर्म का डाटा फूल होने के कारण बाहर निकल रहे हैं। 



उनका प्रभाव मन की तरंग  द्वारा ब्रेन पर पड़ता है फिर  शरीर पर ।जिससे शरीर रोगों की दवाई लेने के बाद भी रोग ग्रसित होता चला जाता है। इसीलिए स्वस्थ होने के बजाय अनेक रोगों का शिकार होता जा रहा है। उदाहरण के तौर पर सिर दर्द की बीमारी यह शारीरिक रोक नहीं बल्कि मानसिक रोग है इसकी दवाई गोली नहीं बल्कि  पुण्य कर्म, मेडिटेशन, साइलेंस की शक्ति है। दवाई में कुछ केमिकल ऐसे होते हैं जो हमें नशे में लाकर उन दुख दर्द को अल्प काल  समय के लिए भूला देता है और हम समझते हैं कि बीमारी ठीक हो गई। यह यथार्थ नहीं बल्कि सत्य तो यह है मानव ने किसी प्राणी को बोल ,कर्म, यवहार के द्वारा दुख पहुंचाया जिसके कारण उसकी बद्दुआ हमारी चेतना के स्तर बुद्धि को  चोट पहुंचाता रहता है, जिसके कारण मानव हमेशा सिर दर्द से परेशान नजर आता है । अतः अगर इन परेशानियों से छूटना चाहते हैं साइलेंस की शक्ति, मेडिटेशन इन रोगों को ठीक करने में राम बाण औषधि है। हम प्रतिदिन पांच मिनिट शरीर से न्यारे होने की प्रैक्टिस करे तो हमारी शरीर में अच्छे हार्मोन, केमिकल का निर्माण होगा वह शरीर को स्वस्थ , मन को निर्मल पवित्र बना देगा जिससे हम हमेशा के लिए सिरदर्द व बिमारियों से छूट जाएंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads