कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राम वन गमन पथ पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली के तैयारियां की समीक्षा की
कोरिया और सुकमा से प्रारंभ राम वन गमन पथ
की दो बाइक रैलियां 17 दिसंबर को रायपुर जिले में पहंुचेंगी
ग्राम बैहार में दोनों रैलियां एक साथ जुड़कर चंदखुरी पहुंचेंगी
माता कौशल्या की पावनधरा चंदखुरी में होगा रैली का समापन आयोजन
कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राम वन गमन पथ पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली के तैयारियां की समीक्षा की
रायपुर,
कलेक्टर डाॅ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज रायपुर जिले में 17 दिसंबर को पहंुचने वाली राम वन गमन पथ पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली के आयोजन की तैयारियां की समीक्षा की और बाइक रैली के विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम चंदखुरी में पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और पर्यटन विभाग के सचिव श्री अलबलगन पी. के साथ माता कौशल्या मंदिर के विकास और सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया और कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया।
यह बाइक रैली 14 दिसंबर को राज्य के दो सिरों से क्रमशः उत्तर स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचैका तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के रामाराम से शुरु होगी। यह रैली राज्य में 1575 किलोमीटर की कुल दूरी तय करेगी। इस रैलियों का आगमन रायपुर जिले में 17 दिसंबर को होगा। सुकमा से आने वाली रैली राजिम से होते हुए रायपुर जिले के नयापारा में प्रवेश करेगी और बैहार जाएगी। इसी तरह कोरिया से आनी वाली रैली महासमुन्द जिले के नदी मोड़ से रायपुर जिले में प्रवेश करेगी और बैहार जाएगी। बैहार में दोनांे बाइक रैलियां एक साथ जुड़ कर माता कौशल्या की पावनधरा चंदखुरी पहंुचेगी। यहां रैली का समापन समारोह का आयोजन होगा। रैली इस दौरान छत्तीसगढ़ के 19 जिलों से गुजरेगी।
उल्लेखनीय है कि बाईक रैली के साथ में चल रहे वाहन में रामायण का पाठ किया जाएगा। कलेक्टर ने रैली के दौरान आने वाले विभिन्न गांव के लोगो से भी चर्चा की। गांवों के लोगों ने बताया कि वे राम वन गमन पथ के माध्यम से हो रहे बाइक रैलियों के लेकर काफी उत्साहित है। पुष्प पंखुड़ियों से स्वागत करेंगे साथ ही इस अवसर पर गांव में रामायण मंडलियों के माध्यम से पाठ भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि चंदखुरी में मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा परिसर विकास का कार्य दो चरणों में कार्य पूरा किया जा रहा है और चंदखुरी को पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यहां साफ-सफाई, पार्किंग, विद्युत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।



