सेंटर को ग्रामीण पर्यटन केन्द्र बनाने के निर्देश: आउटलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सेंटर को ग्रामीण पर्यटन केन्द्र बनाने के निर्देश: आउटलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा

मुख्य सचिव ने आकस्मिक रूप से कल्पतरू मल्टी यूटीलिटी संेटर, सेरीखेड़ी का अवलोकन किया



कच्चा माल प्राप्ति से लेकर निर्माण प्रक्रिया एवं बिक्री तक की जानकारी ली



सेंटर को ग्रामीण पर्यटन केन्द्र बनाने के निर्देश: आउटलेट भी 

उपलब्ध कराया जाएगा


रायपुर 

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज आकस्मिक रूप से रायपुर जिले के कल्पतरू मल्टी यूटीलिटी संेटर, सेरीखेड़ी का दौरा किया और यहां महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे अगरबत्ती, मशरूम, स्टेशनरी, मास्क, सेनिटाईजर, साबुन आदि निर्माण में कार्यरत महिलाओं से चर्चा की। 



मुख्य सचिव ने निर्माण हेतु कच्चा माल प्राप्ति से लेकर निर्माण प्रक्रिया एवं बाजार में उनकी बिक्री तक की पूरी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने इस सेंटर में स्वयं के उपयोग हेतु भी अनेक उत्पादों को क्रय किया।


मुख्य सचिव ने एक परिसर में 20 से अधिक आजीविका गतिविधियों में संलग्न करीब दो सौ महिलाओं को कुशलतापूर्वक कार्य करते देख प्रभावित हुए और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण पर्यटन केन्द्र बनाने के लिए निर्देंशित किया। उन्हांेने इस सेंटर के उत्पादों की बिक्री हेतु शहर में आउटलेट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले के सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टी यूटीलिटी सेंटर विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण एवं आय उपार्जक गतिविधियों के लिए बनाया गया हैं। सेंटर में महिलाओं द्वारा अगरबत्ती, मोमबत्ती, साबुन, पेंसिल, चप्पल, सेनेटाइजर, मास्क, एल.ई.डी. बल्ब, मशरूम, चेन लिंक जाली, फेसिंग सीमेंट पोल, बेकरी, हर्बल टी, गोबर गमला सहित अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यहां के उत्पादों को बिहरा ब्रांड के रूप में विक्रय किया जा रहा हैं। इस अवसर पर कलेक्टर रायपुर डाॅ एस भारतीदासन एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत डाॅ गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads