क्षेत्रीय खबरें
जब देखो तब सिलतरा में जाम,बेतरतीब ढंग से बना सिक्स लेन बना मुसीबत
गुरुवार, 24 दिसंबर 2020
Edit
जब देखो तब सिलतरा में जाम,बेतरतीब ढंग से बना सिक्स लेन बना मुसीबत
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
एनएचआई की अदूरदर्शिता का दुष्परिणाम ग्रामीण ही नही अपितु वाहन चालकों को भी भुगतना पड़ रहा है।
सिलतरा चौक में फेस वन की ओर जाने वाले मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है जिससे ग्रामीण भारी हलाकान होते हैं दरअसल यह सब समस्याएं सिक्स लेन के बेतरतीब ढंग से निर्माण के बाद से शुरू हुई हैं क्योकि धनेली सांकरा से लेकर चरोदा के समीप तक जहां तीन चार अंडरब्रिज बनना था वहां एकमात्र सिलतरा में अंडरब्रिज बना है ओधोगिक क्षेत्र होने कारण वाहनों की भारी आवाजाही और एकमात्र अंडरब्रिज होने से सांकरा से लेकर चरोदा के समीप एसकेएस पहुच मार्ग तक ग्रामीण मजदूरो को काफी दिग्गतो का सामना करना पड़ता है।
Previous article
Next article

