*रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सांकरा की घटना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सांकरा की घटना*

 *दर्दनाक सड़क हादसा,वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,दो की मौत एक घायल*



*रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सांकरा की घटना*

    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह की शुरुआत दर्दनाक सड़क हादसे के साथ हुई यहां अज्ञात वाहन वाइक सवारों को रौंदते हुए फरार हो गया जिसमें वाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक साथी घायल है।



   जानकारी के मुताबिक  घटना उस समय हुई जब वाइक सवार उरला से सिलतरा की फेक्ट्रियो में काम करने जा रहे थे तभी सांकरा में टाटीबंध की ओर जाने वाले हाइवे पुल के  समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया और रौंदते हुए फरार हो गया।

   सूचना मिलते ही सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुची ।

*मृतक बिलासपुर व रतनपुर जिले के निवासी सिलतरा में करते थे काम*

   चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने बताया कि मृतक बिलासपुर व रतनपुर जिले के निवासी थे जो उरला में किराए से रहकर सिलतरा की फेक्ट्रियो में काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक मृतको के नाम भगवान दास पिता सुन्दरदास मानिकपुरी उम्र 25  निवासी करगी रोड कोटा  बिलासपुर,मोहनदास पिता डोमारीदास मानिकपुरी उम्र 32 निवासी मझगंवा थाना गेंदा जिला रतनपुर जबकि घायल आरती दास पिता सुन्दरदास मानिकपुरी उम्र 20 निवासी करगी रोड कोटा बिलासपुर का है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads