*मामला ग्राम पंचायत राजपुर का है* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मामला ग्राम पंचायत राजपुर का है*

 *युवक ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की*



*मामला ग्राम पंचायत राजपुर का है*

 





 राजेन्द्र साहू /मगरलोड

थाना अंतर्गत ग्राम राजपुर में युवक ने अज्ञात कारण से  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीआई विनोद कतलम ने बताया कि ग्राम राजपुर निवासी देवराज यादव उम्र 24 वर्ष  पिता माधव यादव ने अपने घर के कुआं पास आम पेड़ में साड़ी व रस्सी का फंदा बनाकर  आत्महत्या कर ली। 





परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात्रि को  सभी सदस्य  खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए । बुधवार की सुबह जब बाड़ी तरफ कुआं के पास गए तो देखा कि देवराज यादव आम पेड़ में फांसी पर लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना थाने को दी । पुलिस मर्ग कायम कर  पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भेज दिया । बताया जा रहा है कि मृतक घर का इकलौता बेटा था।




Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads