थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैंड के पीछे हुए लूट का खुलासा
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैंड के पीछे हुए लूट का खुलासा
सन्देश गुप्ता/धमतरी
एसपी बी.पी. राजभानु द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच कर उन पर सतत निगाह रखने निर्देशित किया गया, जिसके फलस्वरुप कई मामलों में अज्ञात आरोपियों की त्वरित पता तलाश कर हिरासत में लेकर संपत्ति बरामद किया गया है।दिनांक 12/12/2020 को प्रार्थी टिकेश्वर दास मानिकपुरी पिता गंभीर दास मानिकपुरी निवासी ग्राम कंवर थाना गुरुर जिला बालोद ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12/12/2020 को दोपहर करीबन 2:00 बजे राजिम से बस में बैठकर धमतरी पहुंचा और मोबाइल से अपने भाई के साथ बातचीत कर रहा था। उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और बात करने के लिए उसका मोबाइल मांगे, जिस पर अपना मोबाइल दे दिया। तीनों व्यक्ति द्वारा प्रार्थी से मोबाइल लेने के बाद उसे धमकी देते हुए तेरा मोबाइल नहीं मिलेगा और हड्डी पसली तोड़ने की धमकी दिये तथा प्रार्थी का मोबाइल वीवो Y-20 कीमती करीबन ₹13000 को लूट कर वहां से भाग गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 392 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध सूचना मिलने प्रभारी कोतवाली को अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल द्वारा अपने स्टाफ के साथ तत्काल रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित होने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु विश्वसनीय मुखबिर लगाया गया।
मुखबिर सूचना पर संदेही आरोपी रवि दास मानिकपुरी और निर्मल दास मानिकपुरी के सकुनत में घेराबंदी कर दबिश देने से उपस्थित मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनों संदेही आरोपियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रार्थी को अकेला देखकर उसे डरा-धमकाकर मोबाइल लूटकर भाग जाना स्वीकार किए। आरोपी रवि दास मानिकपुरी के कब्जे से लुटे जाए गए वीवो Y-20 मोबाइल कीमती करीबन ₹13000 को बरामद किया गया है।
*गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम-*
1. रवि दास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय कल्लू दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष साकिन सिहावा चौक तेलीपारा धमतरी जिला धमतरी निर्मल दास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय देव दास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष साकिन सिहावा चौक तेलीपारा धमतरी जिला धमतरी
