कला
वर्चुअल मैराथन में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर मोहम्मद इकबाल की भी रही भागीदारी
रविवार, 13 दिसंबर 2020
Edit
वर्चुअल मैराथन में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर मोहम्मद इकबाल की भी रही भागीदारी
अभनपुर
छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। प्रदेश के मुखिया आदरणीय श्री भुपेश बघेल जी और सम्मानीय मंत्री गण और सभी सम्मानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि और सरकार के अधिकारियों ने वर्चुअल मैराथन दौड़ में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, अभनपुर मोहम्मद इकबाल ने भी वर्चुअल मैराथन में दौड़ कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। साथ ही ट्वीटर एवं फेसबुक में फोटो और वीडियो अपलोड़ किया गया एवं संचालक, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ से जारी डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया।
Previous article
Next article

