सरोज पांडेय पर भूपेश बघेल की टिप्पणी ओछी मानसिकता का परिचायक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सरोज पांडेय पर भूपेश बघेल की टिप्पणी ओछी मानसिकता का परिचायक

 सरोज पांडेय पर भूपेश बघेल की टिप्पणी ओछी मानसिकता का परिचायक 



    राजिम

 भाजपा नेत्री राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोला है।राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने मुख्यमंत्री के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे महिला विरोधी करार दिया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरोज पांडे द्वारा दो साल पूर्व किए गए सुवा नृत्य जो उस समय सामुहिक सुवा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बना था उसे तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ कमर  मटका रही थी कहकर नारी शक्ति का और प्रदेश की संस्कृति परंपरा सुआ नृत्य का अपमान किया है। इस टिप्पणी से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है जो उनके ओछी मानसिकता का परिचायक है।जिस सरोज पांडे ने रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाई मानकर रखी बांधी थी उस भाई ने आज अपनी ही बहन की प्रतिष्ठा और सम्मान को आघात पहुँचाया है।प्रदेश की कांग्रेस नेत्री और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महिलाओं के ऊपर ही अभद्र भाषा का उपयोग कर बलात्कार की घटना को सहमति से बनाये संबंध बताने में पीछे नहीं हटती और प्रदेश के मुखिया एक राज्यसभा सांसद द्वारा किए गए सुवा नृत्य को कमर मटका रही थी कहकर अपनी कांग्रेसी संस्कृति का परिचय दे रहे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads