यूनिसेफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना व्दारा अभिनव पहल
यूनिसेफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना व्दारा अभिनव पहल
गोबरा नवापारा नगर
समीपस्थ ग्राम चिपरीडीह एवं हसदा सहित चंपारण, सोंठ, छांटा, पोंड़, हसदा, चिपरीडीह, गोबरा बस्ती में पिछले 15 दिनों से यूनिसेफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना व्दारा अभिनव कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण के अंतिम दौर में बच्चों के लिए स्वयंसेवा योजना के अंतर्गत पढ़ई तुंहर व्दार, गर्भवती महिलाओं का उचित उपचार, बच्चों का टीकाकरण, बाल अधिकार, नाबालिक बच्चियों को गुड टच - बेड टच, बच्चों पर शारिरीक व मानसिक आघात, अनुचित भाषा का प्रयोग, यौन शोषण, भगिनी प्रसूति सहायता, जननी सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना युनिसेफ ब्लू ब्रिगे्रडियर का मुख्य उद्देश्य है।
ब्लू ब्रिग्रेडियर जिला प्रभारी स्थानीय सेठ फूलचंद महाविद्यालय डॅा. आरके रजक, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॅा. नीता वाजपेयी, डॅा. मालती तिवारी के दिशानिर्देश मे अभनपुर विकासखण्ड के सात गंावों को चयन कर इस महत्वाकंाक्षी योजना को संचालित कर रहे हैं। जिसमें सरपंच शशिकांत साहू हसदा, क्षमा साहू चिपरीडीह, भावेश दीवाकर छांटा, सेवाराम यादव सोंठ, ओमप्रकाश साहू पोंड़, राधिका ध्रुव चंपारण, पार्षद रवि साहू के सहयोग से अनवरत चला रहे हैं। एक निर्धारित स्थान में बच्चों को जो कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं उन्हें जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
समय समय पर नुक्कड़ नाटक, खेल, प्रत्यक्ष संपर्क कर प्रियंका, गोपी, धनंजय, तारणी, शेषनारायण, मृत्युंजय, देवव्रत, यमुना, पार्वती, तोषणी, गोकुल, तुलसी, रूकेश, किरण, मीना सहित फूलचंद महाविद्यालय के 30 स्वयंसेवक अपने समूह के साथ इस अभिनव पहल को अंजाम दे रहे हैं। इन चयनित बस्ती व गांवों के निरीक्षण के लिए श्रीमती अनिता तिवारी कार्यक्रम अधिकारी शासकीय कन्या उ.मा.शाला गोबरा नवापारा, नेमीचंद साहू कार्यक्रम अधिकारी शा.उ.मा.शाला पोंड़ निरीक्षक के रूप में इस अभिनव योजना के लिए लगे हुए हैं।


