अंग्रेजो के बनाये इस भवन का नगर वासियों से पीढ़ियों के रिश्ता है... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अंग्रेजो के बनाये इस भवन का नगर वासियों से पीढ़ियों के रिश्ता है...

 सौ साल पुराने कोतवाली भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा




अंग्रेजो के बनाये इस भवन का नगर वासियों से पीढ़ियों के रिश्ता है...

सन्देश गुप्ता/धमतरी

धमतरी के सौ साल पुराने कोतवाली भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, वो भी पुराने स्वरूप को यथावत रखते हुए, अंग्रेजो के बनाये इस भवन का धमतरी वासियों से पीढ़ियों के रिश्ता है...वैसे तो थाना और कोतवाली हर शहर में होते है, और पुलिस से नाता उनको पड़ता है जो अपराध करते है या अपराध का शिकार होते है, लेकिन धमतरी की सिटी कोतवाली कुछ अलग है, इस थाने से धमतरी के हर नागरिक का पीढ़ियों से रिश्ता है, ये भवन अंग्रेजी शासन काल मे 19 वी शताब्दी के आखिरी दशक में बनाया गया था, उस दौर में जिले में सिर्फ 2 थाने हुआ करते थे, सिहावा थाना और कोतवाली, इस कोतवाली से दशकों तक आधे जिले में कानून व्यवस्था का नियंत्रण होता रहा, आज धमतरी जिले में 16 थाने और 2 चौकियां है, अब धमतरी के इस ऐतिहासिक कोतवाली भवन का पहली बार जीर्णोद्धार हो रहा है, धमतरी एसपी खुद अपनी निगरानी में ये काम करवा रहे है, जीर्णोद्धार में इस बात का खयाल रखा जा रहा है कि थाने के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ न हो, इस काम मे करीब 15 लाख खर्च किये जायेंगे,



जल और वन संपदा से समृद्ध धमतरी इलाके में अंग्रेजो ने 100 साल से भी पहले विकास की हवा बहाई थी, बांध, नहर, रेलवे, अस्पताल और स्कूल बनवा दिया था, इसी के साथ ही कचहरी और थाना भी बनवाया गया उसी दौर में ये कोतवाली भी शुरू हुआ, शहर के बीचोबीच बने कोतवाली को देखते हुए धमतरी की कई पीढियां बच्चे से बुजुर्ग हो गई और एक अनाम रिश्ता इस भवन से लोगो का बन चुका है, लोग चाहते है कि इस भवन को ऐतिहासिक विरासत माना जाए और इसका स्वरूप पुराना ही रखा जाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी, धमतरी के गर्वीले इतिहास की जानकारी रहे

अब धमतरी वासीयो को जीर्णोद्धार के खत्म होने का इंतजार है, ताकि वो इस ऐतिहासिक भवन को सजे सांवरे हालात में देख सकें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads