VIDEO--खेतों में जानवर भी घूम रहे,आग से खतरा मंडरा रहा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

VIDEO--खेतों में जानवर भी घूम रहे,आग से खतरा मंडरा रहा

 कोपरा में किसानों की लापरवाही खेतों में लगा दिये आग 


      

 0कोपरा पांडुका नाली से लगे खतों की घटना  



   0खेतों में जानवर भी घूम रहे,आग से  खतरा मंडरा रहा  


वीडियो देखें

                


                    

    खिलेश्वर गोस्वामी/राजिम

समीप ग्राम कोपरा नाली पार के खेतों में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खेत आग लगा दिया गया हैं।वह आग धीरे- धीरे एक खेतों से दूसरे खेतों में फैलती ही जा रही हैं।अभी भी यह आग जलती ही जा रही हैं।कोपरा नाली से करवा पुल तक 50 से 70 खेतों में आग बूरी तरह से फैल चुकी हैं।खेतों में आग लगने से खेतों में रहने वाले जीव जंतु जलकर राख हो जाते हैं।वह पर्यावरण को कॉपी नुकसान होता हैं।खास बात यह हैं।कि किसानों के अधिकतर खेतों में रवि फसल के लिए बोर पम्प की सुविधा उपलब्ध हैं। खेतों में पम्प की सुविधा उपलब्ध होने के कारण जो बिजली विभाग के द्वारा तार जो खम्भों में लगाया गया हैं।उसकी दूरी बहुत ही कम हैं।कभी-कभी आग की गति तेज रफ्तार होने के कारण बिजली के तारों को भी नुकसान होता हैं।वह तार टूटने का खतरा भी रहता हैं। खेतों में चारह की तलास में जानवर भी घुमते रहते हैं।बिजली की तार की दूरी बहुत कम हैं।अधिकतर खम्भों की पोल झुकी हुई हैं।इसे देखकर लगता हैं कि किसानों ने ही आग लगाई हैं।क्योंकि खेतों में पैरा को फैला दिया हैं।जिससे आग तेज गति से फैल रही हैं।इसे देख कर लगता हैं कि सामने रवि फसल के तैयारी को लेकर आग लगाई गई हैं। खेतों के नरई जलकर खाक हो जाए।शासन के मना करने के बाद भी इस प्रकार की घटना समझ से परे हैं। पूर्व में जिला प्रशासन के द्वारा किसानों को जगरूक करने के लिए गॉव-गॉव में बैठक कर खेतों में आग नहीं लगाने की सलाह दी थी। फिर इस प्रकार की घटना से यह लगता हैं।की जिला प्रशासन मौन हैं।आग को देखते हुए।जिन किसानों ने खेतों में पैरा रखें थे।उसे गाड़ी बैल से लाने में जुट गए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads