अधिकारियो की उदासीनता व लापरवाही के चलते लोगो को हो रही परेशानिया
अधिकारियो की उदासीनता व लापरवाही के चलते लोगो को हो रही परेशानिया
आरंग
एक ओर जहा सरकार भिन्न भिन्न तरीके से स्वक्षता अभियान चलाकर करोड़ो रूपये खर्च कर लोगो से वाहवाही लुटने में लगे है | तो कभी जिम्मेदार अधिकरियो द्वारा स्वक्षता अभियान की धज्जिया उडाने में कोई कसर नही छोड़ा है |
यही मामला रायपुर जिले के आरंग नगर का है| जहा नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा सरकार की स्वक्षता अभियान की धज्जिया उडाने में कोई कसर नही छोड़ा है | आप को बता दे की आरंग नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा नगर के कचरे को नगर से कुछ ही दुरी में इंदिरा चौक से राजिम सडक के रेलवे क्रासिंग के समीप ही फेके जा रहे है |
वही जिम्मेदार अधिकारी की उदासीनता या लापरवाही के चलते सडको में आने-जाने वालो को झेलना पड़ रहा है | आने जाने वालो को इस कचरे में रहे गंदे पेपर सडको में उड़ते लोगो के कपड़े में लिपटते देखा | जो लोगो के लिए भारी परेशानी का सबब बनता जा रहा है | साथ ही हवा उड़ने पर आस पास उड़ते देखे जा सकते है | इससे साफ जाहिर है की लोग इस तरह नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही व उदासीनता के कारण सडको में चलने वाले राहगीर लोग खासा परेशान रहे है |



