राम वन गमन मार्ग पर गुजरने वाले मधुबन धाम राकाडीही को दुल्हन की तरह सजाने में जुटे ग्रामीण
राम वन गमन मार्ग पर गुजरने वाले मधुबन धाम राकाडीही को दुल्हन की तरह सजाने में जुटे ग्रामीण
राजेंद्र साहू/मगरलोड
राम वनगमन मार्ग श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा से मधुबन धाम और मधुबन धाम से लोमश ऋषि आश्रम तक 16दिसम्बर दिन बुधवार को भव्य भगवान श्रीराम रथ एवं मोटरसाइकिल रैली पहुँचेगा ।जिसकी खुशी में ग्राम पंचायत रांकाडीह के सरपंच खेमलता अनील साहू के नेतृत्व में ग्रामवासियों और खैरझिटी के ग्रीन आर्मी के महिलाओं समूहों के द्वारा मधुबन धाम रांकाडीह को झाड़ू लगाकर कचरो को साफ-सफाई करते हुए दिखा।
ज्ञात हो,की मधुबन रांकाडीह को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी हुए दिखा।आ रहे भगवान श्रीराम की रथ यात्रा एवं बाईक रैली से क्षेत्र के राम भक्तों में खुशी की लहर देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि मधुबन धाम रांकाडीह आयोध्या जैसे लग रहा है। भगवान राम के कदम पड़ने वाले मधुबन धाम की साफ सफाई करने की सौभाग्य मिलने पर ग्रीन ऑर्मी के महिलाओं द्वारा अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
ज्ञात हो कि ये वही मधुबन धाम है,जहां भगवान श्रीराम,माता जानकी और भाई लक्ष्मण त्रेतायुग में वनगमन के दौरान 14दिन यहां रुके थे और आज युगों बाद एक बार फिर भगवान श्रीराम की भव्य रथ यात्रा मगरलोड ब्लॉक से होकर गुजरने वाला है ये अपने आप में महत्वपूर्ण है। राम रथयात्रा को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारी पूरा हो गया है।अब क्षेत्र के जनता को इंतजार है,तो सिर्फ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भाई लक्ष्मण की रथयात्रा की दर्शन की।