*पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के हमारे नायक कॉलम में विकासखंड के शिक्षक लोकेश कुमार वर्मा बने पहले छत्तीसगढ़ी ब्लॉग लेखक*
*पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के हमारे नायक कॉलम में विकासखंड के शिक्षक लोकेश कुमार वर्मा बने पहले छत्तीसगढ़ी ब्लॉग लेखक*
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए शुरू किये गये महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन अध्यापन विधियों के माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यह कार्यक्रम निरन्तर अपनी सफलता की ओर अग्रसर है । हमारे नायक के आठवें चरण में हिन्दी, अंग्रेजी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी में भी ब्लॉग लेखन का कार्य किया जा रहा है । इस चरण से राज्य भर के विभिन्न भाषाओं में ब्लॉग पढ़ने का अवसर मिल सकेगा।
इसकी शुरूवात दिनाँक 24 दिसम्बर 2020 गुरूवार से छत्तीसगढ़ की राजभाषा छत्तीसगढ़ी से की जा रही है। गुरूवार से हमारे नायक कॉलम में छत्तीसगढ़ी भाषा में शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के ब्लॉग अपलोड किए गए हैं, जिसमें शिक्षक संवर्ग से बेमेतरा जिले की शिक्षिका श्रीमती शीतल बैस , जिन्होंने दर्जनभर से अधिक कहानियों का अनुवाद स्टोरी वीवर की वेबसाइट में किया है तथा विद्यार्थी संवर्ग से विशेष आवश्यकता वाली विद्यार्थी रायपुर जिले की कुमारी मुस्कान शर्मा शामिल हैं। यह दोनों ब्लॉग छत्तीसगढ़ की राजभाषा छत्तीसगढ़ी में आज अपलोड हुए हैं, जिसे रायपुर जिले के विकासखंड धरसींवा के शिक्षक एवं ब्लॉग लेखक लोकेश कुमार वर्मा ने लिखा है । यह लोकेश कुमार वर्मा का 20 वां ब्लॉग है । इस सराहनीय कार्य के लिए डॉ.एम.सुधीश,सहायक संचालक, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ ने लोकेश कुमार वर्मा व टीम के नेतृत्वकर्ता गौतम शर्मा और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

